मिंजर क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 सम्पन्न उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने विजेता टीम को किया सम्मानित
मिंजर क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 सम्पन्न
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने विजेता टीम को किया सम्मानित
सौरभ-11 बिहार ने जालपा-11 को 46 रन से हराकर जीता खिताब
मिंजर क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का आज विधिवत समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सौरभ-11 बिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 197 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालपा-11 की टीम 151 रन ही बना सकी। इस तरह सौरभ-11 बिहार ने जालपा-11 को 46 रन से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता टीम को ट्रॉफी एवं 51 हजार रूपये तथा रनरअप टीम को 41 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं अध्यक्ष मिंजर मेला खेलकूद आयोजन समिति विजय सिंह सकलानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे, विशेषकर चिट्टे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
उन्होंने मिंजर क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, खिलाड़ियों तथा प्रतियोगिता से जुड़े सभी सहयोगियों को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर जिला क्रिकेट संगठन के विभिन्न प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें