विशेष राजस्व लोक अदालत के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की अध्यक्षता 

 विशेष राजस्व लोक अदालत के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित


उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की अध्यक्षता 


चंबा,



उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में आज एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में विशेष राजस्व लोक अदालत के तहत विभिन्न राजस्व मामलों के समाधान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न उपमंडलों से एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को लंबे समय से लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने बताया कि जुलाई और अगस्त माह के दौरान जिले में 66 तक्सीम (पार्टीशन), 57 सीमांकन (डीमार्केशन) तथा 142 राजस्व अभिलेख दुरुस्ती से संबंधित मामलों का निपटारा किया जा चुका है। 

उन्होंने पुराने पंजीकृत दस्तावेजों की स्कैनिंग, लघु सिंचाई जनगणना एवं जल निकायों की द्वितीय जनगणना तथा जमाबंदी दौर से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

इस दौरान बैठक का संचालन जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रम जीत सिंह द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच