राष्ट्रीय खेल दिवस पर रिवालसर कॉलेज में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

 राष्ट्रीय खेल दिवस पर रिवालसर कॉलेज में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम



चैस और 100 मीटर दौड़ में विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानित


अजय सूर्या रिवालसर। राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद को याद करते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान चैस प्रतियोगिता के साथ पुरुष एवं महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रज नंदन ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को खेल शपथ दिलाई तथा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, निरंतर मेहनत और देशभक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।


स्पोर्ट्स प्रभारी प्रो. यश पाल ने बताया कि चैस प्रतियोगिता में डॉ. कुलदीप कुमार और प्रो. रमणीक शर्मा ने आर्बिटर एवं निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। चैस प्रतियोगिता में विकास ठाकुर (बीए तृतीय वर्ष) ने प्रथम, बबीता ठाकुर (बीए तृतीय वर्ष) ने द्वितीय तथा तृप्ता (बीकॉम तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान हासिल किया।


पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में साहिल शर्मा (बीए प्रथम वर्ष) प्रथम, गौरव (बीए द्वितीय वर्ष) द्वितीय तथा अमित कुमार (बीए प्रथम वर्ष) तृतीय रहे। वहीं महिला वर्ग में कुश्मा देवी (बीकॉम तृतीय वर्ष) ने प्रथम, डिम्पल ठाकुर (बीए प्रथम वर्ष) ने द्वितीय तथा डिम्पल शर्मा (बीए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


स्पोर्ट्स प्रभारी प्रो. यश पाल ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती, अनुशासन और अच्छे व्यक्तित्व के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


इस अवसर पर प्रो. अंजलि परमार, प्रो. महेंद्र सिंह, प्रो. सूरज मणि, अधीक्षक ललित कुमार, पुष्प राज सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच