सशक्त लोकतंत्र में युवा मतदाता की भागीदारी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 सशक्त लोकतंत्र में युवा मतदाता की भागीदारी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर। मतदान करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का अधिकार है और जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की मजबूत नींव तैयार करता है। इसी उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) नूरपुर में “सशक्त लोकतंत्र में युवा मतदाता की भागीदारी” विषय पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य तनु चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, इन्फ्लुएंसर एवं आयोजक तथा अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के संस्थापक बृजेश पठानिया ने विद्यार्थियों को युवा मतदाताओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


बृजेश पठानिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश के भावी मतदाता हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी सक्रिय एवं जागरूक भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा मतदाता सशक्त एवं समृद्ध भारत की नींव रखने, रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र की संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकारों तथा वोट की गोपनीयता के संबंध में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर अमित मोहन, सुदेश कुमारी, चंपा रानी, वंदना कुमारी, सुनीत कुमार, राकेश कुमार एवं अनिल कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के अधिकार और मतदाता जागरूकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत