कीचड़ और फिसलन से बदहाल रिवालसर झील का मार्ग, पर्यटकों की बढ़ी परेशानी

 कीचड़ और फिसलन से बदहाल रिवालसर झील का मार्ग, पर्यटकों की बढ़ी परेशानी



अजय सूर्या रिवालसर, मंडी। प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल रिवालसर झील को जाने वाला मार्ग बारिश के बाद कीचड़ और पानी से बदहाल हो गया है। जगह-जगह पानी जमा होने के कारण रास्ता बेहद फिसलन भरा हो गया है, जिससे पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


रिवालसर झील में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मार्ग की खराब स्थिति क्षेत्र की पर्यटन छवि पर भी सवाल खड़े कर रही है। कीचड़ और फिसलन के कारण बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के लिए पैदल चलना विशेष रूप से जोखिम भरा बना हुआ है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। यदि समय रहते मार्ग की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो इससे पर्यटकों को असुविधा के साथ-साथ रिवालसर के पर्यटन कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।


स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मार्ग की तत्काल मरम्मत, जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था और स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि रिवालसर जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन एवं धार्मिक स्थल पर बेहतर सड़क और पैदल मार्ग की सुविधा सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा