नव्या ने 99.14 प्रतिशत अंक लेकर चमकाया स्कूल और क्षेत्र का नाम

 नव्या ने 99.14 प्रतिशत अंक लेकर चमकाया स्कूल और क्षेत्र का नाम



अजय सूर्या रिवालसर/लेदा। हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा घोषित मैट्रिक जुलाई-2026 के परिणाम में शहीद जे.सी. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, लेदा की छात्रा नव्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.14 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। नव्या ने 700 में से 694 अंक प्राप्त कर विद्यालय, क्षेत्र और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।


नव्या की इस शानदार उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन, अध्यापकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।


नव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता नीलमनी व रेखा देवी, विद्यालय के अध्यापकों तथा निरंतर मेहनत और लगन को दिया। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक बनी है।


विद्यालय प्रबंधन ने नव्या को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, क्षेत्रवासियों ने भी नव्या और उसके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन