उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने 36 पशु मित्रों को नियोजन पत्र किए वितरित

 उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने 36 पशु मित्रों को नियोजन पत्र किए वितरित


नाहन । उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय सभागार मे पशु पालन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चयनित 36 पशु मित्रों को नियोजन पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एकता काप्टा व उप निदेशक पशुपालन विभाग सिरमौर डा. राजीव वालिया भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त ने नव नियुक्त पशु मित्रों को बधाई देते हुए कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पशु मित्र अपने दायित्वों का निष्ठा एवं पूर्ण इमानदारी से निर्वाहन करते हुए विभागीय गतिविधियों एवं पशुपालकों के हित में बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने पशु मित्रों से नए चयनित बीपीएल परिवारों को विभिन्न विभागीय योजनाओं जानकारी प्रदान करने तथा उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए कहा।
उपायुक्त ने कहा कि पशु मित्र विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पशु स्वास्थ्य एवं पशुपालन संबंधी गतिविधियों में सहयोग प्रदान करेेंगे इससे विशेष रूप से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं तथा कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
इस दौरान उप निदेशक डा. राजीव वालिया ने बताया कि जिला में 05 उपमंडलीय पशु अस्पताल, 27 पशु अस्पताल, 04 केंद्र पशु चिकित्सा औषधालय, 01 पशु चिकित्सा पाॅलीक्लिनिक तथा 197 पशु औषधालय संचालित है। नियुक्त किए गए 36 पशु मित्रों को सिरमौर जिला के सभी पांच उपमंडलों में विभिन्न पशु फार्मों, पशु चिकित्सालयों तथा पशु औषधालयों में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पशु मित्रों की नियुक्ति से पशुपालन विभाग की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। कार्यक्रम में नवनियुक्त पशु मित्रों को उनके दायित्वों तथा विभाग के कार्य के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच