चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

 चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया। विभागीय जांच के दौरान मिठाई निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरी, जिसके बाद इसे उपभोग के लिए असुरक्षित मानते हुए नष्ट करने के निर्देश दिए गए।


जानकारी के अनुसार नष्ट की गई मिठाई की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। 

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारि दीपक आनंद असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सेफ्टी ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्योहारों और विशेष अवसरों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार निरीक्षण अभियान चला रहा है। उन्होंने दुकानदारों और मिठाई विक्रेताओं से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, पैकिंग और वैधता अवधि की जांच अवश्य करें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर विभाग को सूचित करें।



बाइट दीपक आनंद असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सेफ्टी विभाग चंबा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर