सेना के जवानों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने दिया राष्ट्रसेवा का सम्मान

 सेना के जवानों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने दिया राष्ट्रसेवा का सम्मान



अजय सूर्या हल्द्वानी। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की महिला पदाधिकारियों ने हल्द्वानी आर्मी कैंट पहुंचकर भारतीय सेना के जवानों को राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं सदस्य मनीषा आर्या के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला पदाधिकारियों ने देश की सुरक्षा में दिन-रात तैनात जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।


इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं सदस्य रेनू कांडपाल ने कहा कि भारतीय सेना के जवान अपना घर-परिवार छोड़कर हजारों किलोमीटर दूर कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए समर्पित रहते हैं। उनके त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति के कारण ही देशवासी अपने घरों में सुरक्षित रहकर त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मना पाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व पर जवानों के साथ खुशियां साझा करने से उन्हें परिवार से दूर होने का एहसास कम होता है और उनका मनोबल भी बढ़ता है।


उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवान ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों और विषम परिस्थितियों में भी दुश्मनों की हर गतिविधि पर नजर रखते हुए देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। ऐसे वीर जवानों के प्रति प्रत्येक देशवासी का सम्मान, आस्था और कृतज्ञता सदैव बनी रहनी चाहिए।


कार्यक्रम के दौरान संस्था मार्गदर्शिका मीना जोशी, रेनू कांडपाल, मनीषा आर्या, दिव्यांशी जोशी, अंशिका साहू, माही बिष्ट, मीरा मेहता, पूजा जोशी, धर्मा बिष्ट, एकता कुमारी, प्रीति गुप्ता सहित अन्य महिला पदाधिकारियों ने सेना के जवानों को राखी बांधी।


कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मनीष साहू, सुशील राय, रोहतास प्रजापति, सूरज मिस्त्री, दीपक कुमार एवं मुकेश कुमार सहित संस्था के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम