तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में मेजर ध्यानचंद जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन        

 तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में मेजर ध्यानचंद जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन                 


विद्यालय प्रांगण  में आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 'राष्ट्रीय खेल दिवस' अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और प्रधानाचार्य राकेश राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की इस विशेष दिन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक तंदुरुस्ती और अनुशासन को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश राणा द्वारा द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।शारीरिक और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने के लिए और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के रोमांच को जीवंत करने के लिए विद्यालय में कक्षावार कई गतिविधियों का आयोजन किया गया कक्षा 11वीं और 12वीं: योग गतिविधि  छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।प्रमुख आसन: विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन और कपालभाति जैसे प्राणायामों का सामूहिक प्रदर्शन किया इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं और पढ़ाई के तनाव के बीच विद्यार्थियों को मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने के प्रति करवाया गया।वॉलीबॉल नेट के दोनों पार से जोरदार स्मैश और डिफेंस का शानदार मुकाबला हुआ इसी के साथ बैडमिन्टन का मैच भी बहुत अच्छे प्रदर्शन के साथ सम्पन्न हुआ अंत में विधालय चेयरमैन बरिंद्र नरियाल और प्रधानाचार्य राकेश राणा ने  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राकेश राणा जी ने अपने प्रेरक भाषण में कहा कि खेल न केवल हमें स्वस्थ रखते हैं, बल्कि हमें टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और विपरीत परिस्थितियों में लड़ना भी सिखाते हैं। राष्ट्रगान के साथ इस ऊर्जावान और सफल खेल उत्सव का समापन हुआ !

ज्वाली से राजेश कतनौरिया !

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम