रिवालसर में मनाया गया विश्व बंधुत्व दिवस

 रिवालसर में मनाया गया विश्व बंधुत्व दिवस



नशामुक्त समाज और विश्व बंधुत्व का दिया संदेश, प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित


अजय सूर्या रिवालसर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रिवालसर द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीके डॉ. वंदना एवं श्रीमती रश्मी महाजन ने सहभागिता की।


विद्यालय की संचालिका बीके सुनीता दीदी ने उपस्थित लोगों को विश्व बंधुत्व, आपसी प्रेम, भाईचारे और पवित्रता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सच्चा बंधुत्व केवल पारिवारिक रिश्तों तक सीमित नहीं, बल्कि प्रत्येक आत्मा के प्रति शुभभावना, सम्मान और सहयोग की भावना रखना है।


इस अवसर पर नशामुक्त भारत अभियान में सक्रिय योगदान देने वाले भाई-बहनों को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प भी लिया।


कार्यक्रम के दौरान सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन के पवित्र बंधन में बांधा गया। राखी के माध्यम से पवित्रता, आत्म-संयम, सद्भावना तथा बुराइयों से मुक्त जीवन जीने का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं भाई-बहनों को ब्रह्माभोजन कराया गया। पूरे आयोजन में आध्यात्मिकता, प्रेम, भाईचारे और खुशी का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को स्वयं को श्रेष्ठ बनाने तथा समाज और विश्व में प्रेम एवं बंधुत्व की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत