संस्कृत सप्ताह में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा कुल्लू,

 संस्कृत सप्ताह में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा



कुल्लू, : भाषा एवं संस्कृति विभाग, कुल्लू एवं जिला संस्कृत परिषद, कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को देव सदन सभागार में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं संस्कृत श्लोकोच्चारण के साथ हुआ।
    कार्यक्रम में श्लोकोच्चारण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में जिले के 15 विद्यालयों के लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर, कुल्लू की दीपिका ने प्रथम, भारत भारती पब्लिक स्कूल ढालपुर, कुल्लू की आरतिका ने द्वितीय, स्नो वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की वंशिका ने तृतीय तथा भारत भारती पब्लिक स्कूल ढालपुर की अभिलाषा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्नो वैली पब्लिक स्कूल की सेजल ठाकुर एवं वैदेही शर्मा की टीम ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुट्टि की हर्षा एवं रितिका की टीम ने द्वितीय, कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल मौहल की जानवी ठाकुर एवं रितिका ठाकुर की टीम ने तृतीय तथा साईं स्टार स्कूल कुल्लू की नेहा एवं शिवांगी की टीम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
    इस अवसर पर व्यास संस्कृत महाविद्यालय, कुल्लू के विद्यार्थियों भावना, प्रेरणा, सार्थक, सूर्यांश, अनिक, शालिनी एवं साक्षी ने नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए संस्कृत लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मंच संचालन मेनका ठाकुर ने संस्कृत भाषा में किया।
   विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम, आचार्य डॉ. रिपुदमन, पल्लवी नेगी एवं हीरा देवी शामिल रहे। विभाग की ओर से विजेता विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
    जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यों, निर्णायक मंडल के सदस्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन