फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट फॉर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स’ विषय पर कार्यशाला आयोजित

 ‘फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट फॉर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स’ विषय पर कार्यशाला आयोजित



‘सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रदर्शन को बढ़ावा और गति देना (रैम्प)’ परियोजना के सोशल इन्क्लूजन इंटरवेंशन के अंतर्गत आज खण्ड विकास कार्यालय कुनिहार में ‘फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट फॉर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता के स्रोतों, बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं, उद्यम स्थापना एवं विस्तार के अवसरों, नेटवर्किंग तथा उद्यमिता विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को उपलब्ध वित्तीय संसाधनों, बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं एवं संस्थागत सहयोग के बारे में जागरूक करना तथा उन्हें अपने व्यवसाय को शुरू करने, विकसित करने एवं विस्तार करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है।
कार्यक्रम में डी.आई.सी. सोलन, एस.बी.आई. बैंक, एन.आर.एल.एम. एवं यूको आरसेटी के प्रतिनिधियों द्वारा महिला उद्यमियों के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय, प्रशिक्षण एवं संस्थागत सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
महिला उद्यमी रीता देवी ने इस अवसर पर अपने उद्यमिता अनुभव साझा किए तथा व्यवसाय से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों और अवसरों के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की।
सामाज सेवी कौशल्या ने भी इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इसमें महिला उद्यमियों ने वित्तीय सहायता, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं, व्यवसाय विस्तार एवं अन्य उद्यमिता संबंधी विषयों पर अपने प्रश्न एवं जिज्ञासाएं साझा कीं। विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विशिष् ट अतिथियों एवं वक्ताओं के रूप में खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार तनमय कंवर, विनय वर्मा, विनोद, मदन गोपाल, अनिल, किरण, मिशन एक्जीक्यूटिव, अमित गौतम सहित लगभग 80 महिला उद्यमियों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम