बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, स्कूल बस स्टाफ को दिया सुरक्षा प्रशिक्षण

 बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, स्कूल बस स्टाफ को दिया सुरक्षा प्रशिक्षण


नेरचौक : अजय सूर्या /

कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल लुनापानी में विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल बस चालकों एवं सपोर्ट स्टाफ के लिए ट्रांसपोर्ट सेफ्टी एंड अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कर्मचारियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार परिवहन व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।


सत्र में सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात नियमों का पालन, बच्चों के बस में चढ़ने और उतरने के दौरान आवश्यक सावधानियां, सतर्कता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उचित एवं त्वरित प्रतिक्रिया जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।


स्कूल प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा केवल स्कूल परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके घर से स्कूल और स्कूल से घर तक के पूरे सफर को सुरक्षित बनाना भी संस्थान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर बस चालकों और सपोर्ट स्टाफ को आवश्यक सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।


प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से स्टाफ को सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक सजग, जिम्मेदार और संवेदनशील बनने का संदेश दिया गया, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी का सफर सुरक्षित, अनुशासित और भरोसेमंद बनाया जा सके।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत