शिक्षा व्यवस्था में केंद्र की जवाबदेही तय हो, पेपर लीक पर लगे पूरी तरह अंकुश : उदय भानु चिब

 शिक्षा व्यवस्था में केंद्र की जवाबदेही तय हो, पेपर लीक पर लगे पूरी तरह अंकुश : उदय भानु चिब


मंडी : अजय सूर्या /

मंडी जिले के सुंदरनगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने देश की शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए शिक्षा व्यवस्था में केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।




चिब ने हिमाचल प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार पर भी आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए और इस मामले में करोड़ों रुपये का खेल हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार की जवाबदेही तय करने के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।




केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए चिब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर देश की बहुमूल्य वन एवं भूमि संपदा को उद्योगपति गौतम अडानी को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि अडानी को एक रुपये प्रति एकड़ की दर से जमीन दिए जाने की बात सामने आई है। इसी संदर्भ में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि सरकार उद्योगपतियों के लिए इतनी दरियादिली दिखा सकती है तो प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से भी महज एक रुपये परीक्षा शुल्क लिया जाना चाहिए।


चिब ने बिहार में छात्रों के खिलाफ कथित तौर पर एके-47 के इस्तेमाल के मुद्दे को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने वाले छात्रों और युवाओं के साथ इस तरह का व्यवहार गंभीर विषय है। उन्होंने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई।


देश में पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस की ओर से पहले भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए जाते रहे हैं और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा जवाबदेही की मांग की जाती रही है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर