जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देश अनुसार पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई में, सीआईए विंग ने कंडवाल पुलिस चौकी के बाहर एनएच-154 पर नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की टाटा अल्ट्रोज कार (नंबर HP 28C-3330) को रोका। पठानकोट से जसूर की ओर आ रही इस कार की तलाशी लेने पर अवैध नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

बरामदगी: चालक सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया गया 10.47 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी: राकेश कुमार पुत्र अमर सिंह, निवासी जौंटा, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा।

गौरव कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी खज्जियां, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा।

कारवाई: पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला (FIR संख्या 255/2026) दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की अपील

नूरपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार या तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के खात्मे के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिंजग्रा पंचायत बनी 60 दिवसीय नशामुक्ति अभियान की 8वीं कड़ी

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन