मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करवाने की मांग को लेकर अकिल बख्शी की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

 मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करवाने की मांग को लेकर अकिल बख्शी की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी


नूरपुर : राजेश कतनौरिया /

 लंबे समय से बंद पड़े नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर रंजीत बख्शी जनकल्याण फाउंडेशन के निदेशक अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही।

अकिल बख्शी का कहना है कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल, नेता या सरकार के विरोध में नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किया जा रहा जनहित का प्रयास है।

नूरपुर का मातृ-शिशु अस्पताल न केवल नूरपुर बल्कि जवाली, फतेहपुर, इंदौरा सहित आसपास के क्षेत्रों और चंबा जिले के सीमावर्ती इलाकों के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा साबित हो सकता है। अस्पताल के शुरू होने से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, माताओं और नवजात शिशुओं को बेहतर एवं नजदीकी स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद है।

लंबे समय से अस्पताल के बंद रहने के कारण क्षेत्रवासियों में निराशा बनी हुई है। इसी मुद्दे को प्रशासन और सरकार के समक्ष मजबूती से रखने के लिए अकिल बख्शी ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है।

अकिल बख्शी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह किसी राजनीतिक विचारधारा का आंदोलन नहीं है। यह माताओं, बहनों, बच्चों और आने वाली पीढ़ी के बेहतर स्वास्थ्य से जुड़ा जनहित का विषय है। उन्होंने नूरपुर, जवाली, फतेहपुर, इंदौरा तथा चंबा के संबंधित क्षेत्रों के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से इस मांग के समर्थन में आगे आने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जनता की एकजुट आवाज ही इस मांग को मजबूती प्रदान कर सकती है। जब किसी क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकता और स्वास्थ्य सुविधा का सवाल हो, तो राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर जनहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

जनता से अपील

अकिल बख्शी ने कहा कि यह किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधा के लिए एकजुट होने का विषय है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को समर्थन देने की अपील की।

मांग स्पष्ट है—नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द से जल्द पूर्ण रूप से शुरू किया जाए।

— रंजीत बख्शी जनकल्याण फाउंडेशन, नूरपुर

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद