छतरौली पैट्रोल पंप पर विवाद मामले में नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई; अभियोग पंजीकृत, जांच जारी ।
छतरौली पैट्रोल पंप पर विवाद मामले में नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई; अभियोग पंजीकृत, जांच जारी ।
जासूर : राकेश शर्मा /
क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नूरपुर पुलिस सदैव तत्परता से कार्य कर रही है। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत छतरौली स्थित पेट्रोल पंप पर घटित विवाद एवं मारपीट की घटना का पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बिना किसी विलंब के अभियोग पंजीकृत कर विधिक जांच आरंभ कर दी है ।
मामले का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 28 अक्टूबर 2026 की रात्रि करीब 10:30 बजे आकाश फिलिंग स्टेशन (जियो पेट्रोल पंप), छतरौली में कार्यरत सेल्समैन के साथ एक मारुति 800 कार में आए व्यक्तियों द्वारा कहासुनी व मारपीट करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही नूरपुर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा शिकायतकर्ता का नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण करवाने के साथ-साथ त्वरित कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई।
कानूनी कार्रवाई:-
प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना नूरपुर में नामजद आरोपी विनोद कुमार उर्फ मट्टू पुत्र श्री तिलक राज निवासी गाँव काथल, डाकघर जसूर, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, हि0प्र0 एवं अन्य के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 115(2), 333, 351(2) एवं 352 के अंतर्गत प्राथमिकी संख्या 276/2026 तत्काल पंजीकृत की गई है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं व साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
नूरपुर पुलिस आम जनता एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः सजग एवं वचनबद्ध है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता की रोकथाम हेतु नूरपुर पुलिनिष्पक्षता एवं तत्परता के साथ वैधानिक प्रक्रिया के साथ कार्य कर रही है।
।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें