संदेश

मई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई; 1.340 किलोग्राम चरस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई; 1.340 किलोग्राम चरस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार नूरपुर : विनय महाजन / जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए नूरपुर टीम को सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में चरस के साथ तीन आरोपियों को काबू किया है। जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रेस नोट के माध्यम से मामले का विवरण इस प्रकार है कि नियमित गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने डिफेंस रोड कोपड़ा के समीप संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने दो वाहनों— ऑल्टो कार (नंबर: HP 01 C 2306) और होंडा BR-V नंबर: HP 48 A 7741 को निरीक्षण के लिए रोका। नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से मोके पर 1.340 किलोग्राम चरस बरामद की गई।इस मामले मे आरोपियों का विवरण इस प्रकार से है 1. सैफ अली (उम्र 30 वर्ष), निवासी: तहसील चुराह, जिला चम्बा (हि.प्र.)2. अब्दुल्ला (उम्र 33 वर्ष), निवासी: तहसील चुराह, जिला चम्बा (हि.प्र.)3. फारुख (उम्र 20 वर्ष), निवासी: तह...

नूरपुर नगर परिषद में गर्म हुई राजनीति का माहौल विभिन्न वार्डों में बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर व पोस्टरो को लेकर

चित्र
  नूरपुर नगर परिषद में गर्म हुई राजनीति का माहौल विभिन्न वार्डों में बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर व पोस्टरो को लेकर  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश की सभी नगर परिषद चुनावों को लेकर कुछ नगर परिषद में चुनाव प्रचार संहिता का सरे आम उल्लंघन किया जा रहा हैl जिला काँगड़ा की नूरपुर परिषद में अव राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्मा चुका है। चुनावी सरगर्मियों के बीच शहर के विभिन्न वार्डों में बड़े-बड़े पोस्टर, होर्डिंग्स और बैनर लगाए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कई प्रचार सामग्री सरकारी संपत्तियों पर लगाई गई है जिससे खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। ऐसा लगता है कि प्रदेश के चुनाव आयोग ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव आचार संहिता के बारे में पूरी तरह जागरूक नहीं किया है जिस कारण बड़े-बड़े पोस्टर व बैनर अधिकांश चुनावी समाग्री सरकारी संपत्तियों पर लगा दी गईं l उच्चारण ऐसे भी देखने को मिले हैं कि अपने वार्डो में लगाने की अपेक्षा दूसरे वार्डो में चुनावी सामग्रीय लगा दी गई है जिसको लेकर सामाजिक संस्थाओं में कई प्रकार की चर्चाएं हैं कि आखिर...

विकास खंड कल्पा में चुनावी कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रदान

चित्र
  विकास खंड कल्पा में चुनावी कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रदान पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत विकास खंड कल्पा के अंतर्गत आने वाली 26 पंचायतों के 140 मतदान केंद्रों में चुनावी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रथम चरण का चुनावी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 246 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें 196 पोलिंग ऑफिसर तथा 49 प्रिजाइडिंग ऑफिसर शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, मतदान केंद्रों पर पालन किए जाने वाले दिशा-निर्देश, मतदान सामग्री के प्रबंधन तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी (ग्राम पंचायत) कल्पा हिमांशी शर्मा ने बताया कि विकास खंड कल्पा में पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण का मतदान 26 मई, द्वितीय चरण का मतदान 28 मई तथा तृतीय चरण का मतदान 30 मई, 2026 को आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में ग्राम पंचायत कोठी, पंगी , ख्वांगी, बारंग, सपनी, बुआ, सांगला, छितकु...

ज्वाली क्षेत्र में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़, पंचायत चुनावों ने पकड़ा जोर

चित्र
  ज्वाली क्षेत्र में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़, पंचायत चुनावों ने पकड़ा जोर ज्वाली : राजेश कतनौरिया / ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायती चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन विभिन्न पंचायतों में उम्मीदवारों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्य पदों के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। ग्राम पंचायत भरमाड़ में प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन भरा, जबकि उपप्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर गए हैं। इसके अलावा पंचायत के नौ वार्डों से 20 उम्मीदवारों ने सदस्य पद हेतु नामांकन किया है। वहीं ग्राम पंचायत मैरा में प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। उपप्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि नौ वार्डों से 19 उम्मीदवार सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। पंचायत के वार्ड नंबर 1 से रंजना देवी तथा वार्ड नंबर 6 से सुनीता देवी निर्विरोध चुनी गई हैं, जिससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सिद...

जनगणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण का आगाज

चित्र
  जनगणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण का आगाज 26 फील्ड ट्रेनर के दूसरे बैच को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर दी विस्तृत जानकारी  शिमला : गायत्री गर्ग / अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) एवं जिला जनगणना अधिकारी ज्योति राणा की अध्यक्षता में आज बचत भवन शिमला में जनगणना-2027 के लिए जिला में नियुक्त 26 फील्ड प्रशिक्षकों (फील्ड ट्रेनर) को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। 11 मई से आरम्भ यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 मई तक जारी रहेगा। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार और रमेश कुमार के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं दे सकेंगे अपनी जानकारी जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से की जा रही है। जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना पद्धति प्रारंभ की जा रही है जिसमें व्यक्ति एचएलओ (HLO) म...

आईपीएल मैचों के दौरान धर्मशाला में भारी मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध

चित्र
  आईपीएल मैचों के दौरान धर्मशाला में भारी मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध धर्मशाला, जिला दण्डाधिकारी हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आईपीएल मैचों के दौरान, मैच आरंभ होने से 6 घंटे पहले रेत, बजरी, सीमेंट, सरिया और इस प्रकार की भवन निर्माण सामग्री लेकर आने वाले वाहनों पर धर्मशाला और आस पास के क्षेत्र में रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह रोक मैच के समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि धर्मशााला स्थित क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 और 17 मई, 2026 को पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इण्डियन और राॅयल चैंलेजर के मैच प्रस्तावित हैं और इस दौरान देश-विदेश से भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला पहंुचेंगे। भारी वाहनों के कारण मैचों के दौरान सामान्य ट्रैफिक की आवाजाही पर असर पड़ने की संभावना रहती है, जिसके दृष्टिगत यह आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश केवल क्रिकेट मैच वाले दिनों के लिए ही जारी किए गए हैं।

ज़िला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश

चित्र
  ज़िला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश  चुनाव अवधि के दौरान हथियारों के प्रदर्शन एवं आवागमन पर पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंध:- मुकेश रेपसवाल  चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / जिला दंडाधिकारी चम्बा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला चम्बा की सम्पूर्ण सीमा में हथियारों के प्रदर्शन, आवागमन एवं सार्वजनिक स्थलों पर ले जाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश जारी किए हैं। यह आदेश चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक समाप्ति तक प्रभावी रहेंगे। जारी आदेशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत जिले में चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था, निष्पक्षता एवं मतदाताओं में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से किसी भी व्यक्ति, समूह अथवा संगठन को सार्वजनिक स्थानों पर आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद, घातक हथियार अथवा विस्फोटक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। हा...

बारी वार्ड में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनुपमा कुमारी की ऐतिहासिक जीत तय : विपिन सिंह परमार

चित्र
  बारी वार्ड में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनुपमा कुमारी की ऐतिहासिक जीत तय : विपिन सिंह परमार पालमपुर। सुलह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बारी वार्ड संख्या 25 से भाजपा समर्थित ज़िला परिषद प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा कुमारी के नामांकन कार्यक्रम में आज भारी जनसैलाब उमड़ा। इस अवसर पर सुलह विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन सिंह परमार ने विशेष रूप से उपस्थित होकर प्रत्याशी को शुभकामनाएं दीं तथा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश का संचार किया। नामांकन कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भाजपा समर्थकों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। भाजपा के झंडों, नारों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया कि सुलह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन खड़ा हो चुका है। प्रगति मैदान से लेकर नामांकन स्थल तक कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया तथा “अबकी बार भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुलह की जनता विकास, पारदर्श...

जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड में तीसरे दिन दाखिल हुए 10 नामांकन पत्र

चित्र
  जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड में तीसरे दिन दाखिल हुए 10 नामांकन पत्र  जोगिंदर नगर   पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव प्रक्रिया के नामांकन के तीसरे दिन आज जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 10 लोगों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिनमें भड़याड़ा से छः नामांकन, लांगणा से तीन तथा नेर घरवासड़ा जिला परिषद वार्ड से एक ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार जोगिंदर नगर जिला परिषद वार्ड सदस्यों के लिए कुल 20 नामांकन प्राप्त हुए हैं।  इस बात की पुष्टि करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन उनके कार्यालय में जिला परिषद के तीन वार्ड सदस्यों के लिए कुल 10 लोगों ने अपने - अपने नामांकन दाखिल किए हैं। जिनमें भड़याड़ा से छः नामांकन, लांगणा से तीन तथा नेर घरवासड़ा जिला परिषद वार्ड से एक ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार अबतक कुल 20 लोगों ने अपने - अपने नामांकन दाखिल किए हैं। जिनमें भड़याड़ा वार्ड से 10, लांगणा वार्ड से 6 तथा नेर घरवासड़ा जिला परिषद वार्ड से कुल 4 नामा...

सिध्याणी स्कूल की राधिका बनी प्रदेश की टॉपर सूची में शामिल, स्कूल में हुआ सम्मान

चित्र
  सिध्याणी स्कूल की राधिका बनी प्रदेश की टॉपर सूची में शामिल, स्कूल में हुआ सम्मान रिवालसर : अजय सूर्या / मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र स्थित राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिध्याणी की होनहार छात्रा राधिका पुत्री टेकचंद एवं माता श्रीमती निर्मला देवी को दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर में नवां स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय में सम्मानित किया गया। राधिका ने परीक्षा में 700 में से 691 अंक हासिल कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश ठाकुर ने राधिका को फूलमाला, शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही छात्रा के पिता एवं दादा को भी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। राधिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता एवं गुरुजनों को दिया। विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य देवकी नंदन ने राधिका की आगामी 10+1 और 10+2 की पढ़ाई के लिए किताबें उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इस खुशी के मौके पर विद्यालय में विद्यार्थियों को मिठाई भी वितरित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्कूल परिवार ने राधिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वह...

महात्मा गांधी और डॉ. अंबेडकर को साक्षी मानकर भरा नामांकन : चमन राही

चित्र
  महात्मा गांधी और डॉ. अंबेडकर को साक्षी मानकर भरा नामांकन : चमन राही खिलड़ा-21 जिला परिषद सीट से चुनाव मैदान में उतरे, बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे केंद्र सरकार की योजनाएं सुंदरनगर खिलड़ा-21 जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य व पंचायत प्रधान गांव नायली धारंडा, मैरामसीत सुंदरनगर मंडी चमन राही ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर को आदर्श मानते हुए वह समाज और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए आगे बढ़ रहे हैं। चमन राही ने कहा कि महात्मा गांधी और डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्र की धरोहर हैं। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर वह समाज सेवा का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलते हुए जनसेवा को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना उनकी...

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर का दसवीं का परीक्षा परिणाम शानदार

चित्र
  पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर का दसवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रिवालसर : अजय सूर्या /  पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद उत्कृष्ट रहा। विद्यालय की छात्रा भूमिका पुत्री श्री मनोज कुमार ठाकुर ने 700 में से 682 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं कार्तिक शर्मा ने 642 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि पवन कुमार ने 612 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य  सुरेश कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है।

प्रधानमंत्री की फिट इंडिया योजना के तहत बिलासपुर में साइकिल रेस को दिखाई हरी झंडी

चित्र
  प्रधानमंत्री की फिट इंडिया योजना के तहत बिलासपुर में साइकिल रेस को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री (फ़ीट इंडिया) भारतीय खेल प्राधिकरण योजना के तहत बिलासपुर साईं होस्टल से शुरू की गई साईकिल रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा  बिलासपुर   1- प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने इस योजना की सराहना करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी बधाई दी यह योजना युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। 2- युवाओं को नशे जैसी बुरी संगत बुरी आदतों से बचने का सुनहरा मौका है ऐसे प्रोग्रामो में जरुर हिस्सा लेने चाहिए नशे से दूर रहना होगा तभी संभव हो सकता है। 3- भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस अभियान एक नौजवान के लिए सराहनिया प्रयास है। आज 10-05-2026 को माननीय प्रधानमंत्री व भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय खेल प्राधिकरण स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया साईं ट्रेनिंग सेंटर होस्टल  (फ़ीट इंडिया योजना) के द्वारा चलाए गए प्रोग्राम की शुरुआत पर हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्...

यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

चित्र
  यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रिवालसर : अजय सूर्या / हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित मार्च 2026 की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी 43 विद्यार्थी परीक्षा में सफल घोषित हुए। विद्यालय की छात्रा साक्षी पुत्री चरण सिंह ने 700 में से 688 अंक (98.28 प्रतिशत) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। साक्षी ने प्रदेशभर में 12वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। वह मात्र दो अंकों से प्रदेश के टॉप-10 में स्थान बनाने से चूक गई। वहीं परीक्षा वर्मा पुत्री चमन लाल तथा शानवी पुत्री सुरेन्द्र कुमार ने 700 में से 687 अंक (98.14 प्रतिशत) प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं ने प्रदेश में 13वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। दीपिका शर्मा पुत्री मनोज कुमार ने 700 में से 679 अंक (97 प्रतिशत) प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रत...

आम जनता को मिले एलपीजी सिलेंडर की सुलभ सुविधा: सुरेंद्र कुमार

चित्र
  आम जनता को मिले एलपीजी सिलेंडर की सुलभ सुविधा: सुरेंद्र कुमार मंडी : अजय सूर्या / सीसीआईडी ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के आरटीआई राष्ट्रीय सक्रिय अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने सरकार और संबंधित विभागों से आम जनता के हित में एलपीजी गैस सिलेंडर की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस आज हर परिवार की बुनियादी आवश्यकता बन चुकी है, इसलिए इसकी आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएं ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही नए गैस कनेक्शन की प्रक्रिया को भी तुरंत प्रभाव से सुचारू रूप से शुरू किया जाए, जिससे नए परिवार इस सुविधा का लाभ उठा सकें। सुरेंद्र कुमार ने विशेष रूप से ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में गैस वितरण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना है कि दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अक्सर गैस सिलेंडर प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिसे सरकार को प्राथमिकता के आधार पर हल करना चाहि...

पालमपुर का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत शानदार

चित्र
पालमपुर का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत शानदार  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पालमपुर का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत शानदार रहा। विद्यालय की तीन छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रा प्रियंशी ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वानिया ने 92% अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा जैस्मिन ने 88% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित स्टाफ एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रितु जम्वाल को जाता है, जिनके कुशल मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।

राधा माधव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर

चित्र
  राधा माधव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर बल्ह : अजय सूर्या / बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कुमी गांव में आयोजित राधा माधव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। सांसद अनुराग ठाकुर ने विधिवत पूजा में भाग लेकर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं होते, बल्कि समाज को एकजुट रखने और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हमे अपने बच्चों को रीति रिवाज और धर्म के कार्यों में जोड़ना चाहिए. उन्होंने कुमी गांव के लोगों को मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने ...

संसदीय क्षेत्र पालमपुर में चुनाव प्रचार जनसभा का कार्यक्रम

चित्र
  संसदीय क्षेत्र पालमपुर में चुनाव प्रचार जनसभा का कार्यक्रम नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश के कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत पालमपुर के गांधी मैदान में आज आयोजित चुनाव प्रचार जनसभा में सहभागिता सुनिश्चित की गईं l इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन व पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व सुलह से विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन परमार एवं पालमपुर से पूर्व प्रत्याशी त्रिलोक कपूर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नशा निवारण थीम पर खेला गया मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच, DC-XI ने दर्ज की शानदार जीत

चित्र
  नशा निवारण थीम पर खेला गया मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच, DC-XI ने दर्ज की शानदार जीत चंबा : जितेन्द्र खन्ना / एनएचपीसी के खेल मैदान करियां चंबा में डीएसपी कार्यालय चंबा और डॉक्टर्स-XI मेडिकल कॉलेज चंबा की टीम के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का आयोजन नशा मुक्ति थीम पर खेला गया। डॉक्टर्स-XI चंबा की टीम के कप्तान डॉ. दिलबाग सिंह, और डीएसपी कार्यालय चंबा की टीम के कप्तान जोगिंदर पाल की तैनाती में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आज क्रिकेट मैच खेला। उपायुक्त कार्यालय चंबा की तरफ से जोगिंदर पाल, ओपी कालिया, मनोहर लाल, विजय कुमार, बंटी कुमार पंकेश कुमार, योगेश कुमार, कुणाल, शुभम, जोगिंदर कुमार और युवराज व डॉक्टर्स XI की तरफ से डॉ. दिलबाग सिंह, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. माणिक सहगल, डॉ. सोनम नेगी, डॉ. अरुण नेगी, डॉ. विजय यादव, डॉ. सुनील, डॉ. उमर जलाली, डॉ. नरेंद्र, डॉ. हनीश, डॉ. अमर सिंह और डॉ. महिंदर राणा ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया।  सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान जोगिंदर पाल ने कहा कि खेल जीवन में अहम भूमिका रखता है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इ...

अवैध खनन के खिलाफ पिछले 24 घंटों में नूरपुर पुलिस की कार्रवाई

चित्र
  अवैध खनन के खिलाफ पिछले 24 घंटों में नूरपुर पुलिस की कार्रवाई नूरपुर : विनय महाजन /  जिला पुलिस नूरपुर द्वारा अवैध खनन की रोकथाम हेतु पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत माइनिंग एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 09 वाहनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है।जिला पुलिस नूरपुर के क्षेत्र थाना डमटाल मे पुलिस टीम द्वारा 03 मल्टी एक्सल ट्रक और 01 ट्रैक्टर के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई गई है।थाना नूरपुरमे चेकिंग के दौरान नियमों की अवहेलना करने पर 04 ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।थाना रेहन पुलिस टीम द्वारा 01 ट्रैक्टर के विरुद्ध माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पकड़े गए सभी मल्टी एक्सल ट्रकों को पुलिस द्वारा जब्त कर आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु माननीय अदालत भेज दिया गया है। अन्य वाहनों के विरुद्ध भी नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।जिला नूरपुर पुलिस अवैध खनन को रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। जनता से अनुरोध है कि वे अवैध खनन से जुड़ी किसी भ...

अखिल भारतीय वालमीकि महासभा के प्रस्तावों को सिरे चढ़ाएगा आयोग- गिल

चित्र
  अखिल भारतीय वालमीकि महासभा के प्रस्तावों को सिरे चढ़ाएगा आयोग- गिल अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष कहा- सफाई कर्मियों के जीवन स्तर में सुधार तथा उत्थान के लिए प्रयासरत है आयोग पालमपुर  पालमपुर में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय वालमीकि महासभा के अधिवेशन में पास किए गए प्रस्तावों को सिरे चढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग तत्परता से कार्य करेगा। सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए पास किए गए प्रस्तावों को केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने यह बात कही। वह पालमपुर में चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में महासभा के अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों का समाधान आयोग का कर्तव्य है और इन मुद्ददों से संबंधित समाधान तलाशकर उनको संबंधित कर्मियों का कल्याण सुनिश्चित किया जा रहा...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: