डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद

 डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद

दो वाहनों से लकड़ी के साथ पेड़ काटने के आधुनिक उपकरण बरामद, 9 आरोपियों पर मामला दर्ज


नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध कटान और वन संपदा की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डमटाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से खैर की लकड़ी के 84 मौछे (लट्ठे) बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के कब्जे से खैर की लकड़ी के अलावा पेड़ काटने के आधुनिक उपकरण भी बरामद हुए हैं।


पुलिस के अनुसार, डमटाल थाना की टीम क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान इंदौरा मोड़, पठानकोट-मुकेरियां मार्ग पर डमटाल की ओर से आ रही एक इनोवा कार नंबर PB08 BL-9788 तथा एक बिना नंबर की पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। संदेह होने पर दोनों वाहनों की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिकअप गाड़ी से खैर की लकड़ी के 76 मौछे और इनोवा कार से 8 मौछे बरामद हुए। इस तरह दोनों वाहनों से कुल 84 मौछे खैर की लकड़ी बरामद की गई।


इसके अतिरिक्त वाहनों से एक इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन भी बरामद की गईं। वाहनों में सवार व्यक्ति खैर की लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध परमिट या दस्तावेज पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद मौके पर वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया और लकड़ी की नियमानुसार पैमाइश करवाई गई। पुलिस ने दोनों वाहनों, लकड़ी और बरामद उपकरणों को कब्जे में ले लिया।


इस संबंध में पुलिस थाना डमटाल में अभियोग संख्या 144/2026, दिनांक 09 सितंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(5) तथा भारतीय वन अधिनियम की धारा 41 और 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


मामले में नामजद आरोपियों की पहचान राहुल कुमार पुत्र हरबंस लाल निवासी राम नंगल, जिला होशियारपुर, पंजाब; गुरप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी देहरीवाल, होशियारपुर, पंजाब; विकास शर्मा पुत्र राम लाल निवासी बनाड़, जिला कांगड़ा; गोविन्द पुत्र बहादुर सिंह निवासी वार्ड नंबर 09, डमटाल; बलविन्द्र सिंह उर्फ बन्टी पुत्र मलकीयत सिंह निवासी धनाड़ा, जिला कांगड़ा; विशाल पुत्र जंग बहादुर निवासी वार्ड नंबर 09, जिला कांगड़ा; अजय कुमार पुत्र चैन सिंह निवासी इन्दपुर, जिला कांगड़ा; ओम प्रकाश पुत्र बिहारी लाल निवासी इन्दपुर, जिला कांगड़ा; तथा अनिल कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी इन्दपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।


पुलिस ने बताया कि मामले की आगामी जांच जारी है। खैर की लकड़ी के अवैध कटान के मूल स्रोत, गंतव्य और इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा गहन छानबीन की जा रही है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक