छिंज के अखाड़े में शौकिया तौर पर उतरा था 30 वर्षीय प्रदीप, गंभीर स्पाइन इंजरी के बाद तीन माह से बिस्तर पर

 छिंज के अखाड़े में शौकिया तौर पर उतरा था 30 वर्षीय प्रदीप, गंभीर स्पाइन इंजरी के बाद तीन माह से बिस्तर पर


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के गांव पलाड़ियां तरखान निवासी 30 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय केवल कुमार के परिवार पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करीब तीन माह पहले गांव में आयोजित छिंज मेले के दौरान शौकिया तौर पर पहली बार कुश्ती लड़ने के लिए अखाड़े में उतरे प्रदीप कुमार को कुश्ती के दौरान गंभीर स्पाइन इंजरी हो गई। इस हादसे के बाद उसकी हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। चिकित्सकों द्वारा उसका ऑपरेशन भी किया गया, लेकिन ऑपरेशन के बाद से अब तक वह बिस्तर पर ही है और सामान्य रूप से उठने-बैठने में असमर्थ है।


परिजनों के अनुसार प्रदीप का उपचार नूरपुर के अलावा डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में करवाया गया है। वर्तमान में भी उसका उपचार जारी है। चोट के कारण प्रदीप की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। वह स्वयं बिस्तर से उठने में असमर्थ है तथा उसे खाना-पीना भी पाइप के माध्यम से दिया जा रहा है। परिवार के लोग लगातार उसकी देखभाल में जुटे हुए हैं और उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।


इलाज में जमा पूंजी हुई खत्म


प्रदीप के परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद कमजोर है। हादसे के बाद उपचार का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। परिजनों ने बताया कि अब तक प्रदीप के इलाज पर काफी धनराशि खर्च हो चुकी है। परिवार के पास जो भी जमा पूंजी थी, वह उसके उपचार में लग चुकी है। इसके बावजूद प्रदीप को अभी लंबे समय तक उपचार और देखभाल की आवश्यकता है


प्रदीप की माता सुनीता देवी ने बताया कि बेटे के इलाज और उसकी देखभाल पर प्रतिदिन करीब 1500 रुपये का खर्च आ रहा है। दवाइयों, उपचार, आने-जाने और अन्य जरूरी सामान पर होने वाला यह खर्च अब परिवार के लिए लगातार मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में परिवार के सामने बेटे का इलाज जारी रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है।


ढाई वर्ष की उम्र में सिर से उठ गया था पिता का साया


प्रदीप का जीवन बचपन से ही संघर्षों से भरा रहा है। जब वह महज ढाई वर्ष का था, तभी उसके पिता केवल कुमार का निधन हो गया था। इसके बाद उसकी माता सुनीता देवी ने बेहद कठिन परिस्थितियों में बेटे का पालन-पोषण किया और उसे बड़ा किया। सुनीता देवी आंगनवाड़ी में हेल्पर के पद पर कार्यरत हैं और अपनी सीमित आय से परिवार का पालन-पोषण करती रही हैं।


सुनीता देवी ने भावुक होकर बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किलों से अपने बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया था। उन्हें उम्मीद थी कि बेटा बड़ा होकर परिवार का सहारा बनेगा और जीवन में खुशियां आएंगी। पिछले वर्ष नवंबर माह में ही प्रदीप की शादी हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद परिवार पर यह दुखद संकट आ गया। अचानक हुए हादसे ने न केवल प्रदीप की जिंदगी को प्रभावित किया, बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक और मानसिक परेशानी में डाल दिया है।


परिवार ने समाज से लगाई मदद की गुहार


प्रदीप की वर्तमान स्थिति को देखते हुए परिवार को उपचार जारी रखने के लिए आर्थिक सहयोग की जरूरत है। परिजनों ने समाजसेवी लोगों, दानी सज्जनों और सामाजिक संस्थाओं से आगे आकर मदद करने की अपील की है। परिवार का कहना है कि छोटी-सी आर्थिक सहायता भी इस मुश्किल समय में उनके लिए बहुत बड़ा सहारा साबित हो सकती है।


पंचायत के बीडीसी सदस्य सचिन गुलेरिया ने भी क्षेत्र के लोगों, समाजसेवियों और दानी सज्जनों से प्रदीप कुमार की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदीप एक बेहद कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है और उसके उपचार में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने का आग्रह किया।


उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति 50, 100, 200, 400, 500 रुपये या अपनी क्षमता के अनुसार जितनी भी राशि दे सकता है, वह प्रदीप के उपचार के लिए भेज सकता है। छोटी-छोटी मदद मिलकर परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकती है और प्रदीप के इलाज को आगे जारी रखने में सहयोग मिल सकता है।


सहायता के लिए बैंक विवरण


खाता धारक का नाम: Pardeep Kumar

मोबाइल नंबर: 98179-82798

खाता संख्या: 35514590778

बैंक: State Bank of India (SBI)

ब्रांच कोड: 02314

IFSC: SBIN0002314


परिवार ने उम्मीद जताई है कि क्षेत्र के लोग और समाजसेवी इस कठिन समय में उनका साथ देंगे। परिवार की सबसे बड़ी उम्मीद यही है कि पर्याप्त उपचार मिलने के बाद प्रदीप की हालत में सुधार आए और वह दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होकर सामान्य जीवन जी सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी