अंडर-14 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक हुए मुकाबलें ,
अंडर-14 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक हुए मुकाबलें ,
फतेहपुर बलजीत ठाकुर
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में आयोजित अंडर-14 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में **राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला **धमेटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि राजकीय उच्च विद्यालय मलहंता रनर-अप रहा।वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले बॉलीबाल के सेमीफाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह सिहाल का मुकाबला पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चाटा के साथ हुआ। कड़े मुकाबले में मनोह सिहाल की टीम विजयी रही और उसने फाइनल में प्रवेश किया।।वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला सीआरसी राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह सिहाल के बीच खेला जाएगा।
कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबले में सीआरसी राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन का सामना **राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला **धमेटा से हुआ, जिसमें धमेटा स्कूल की टीम विजयी रही।
कबड्डी का फाइनल मुकाबला **राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला **धमेटा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली के बीच होगा।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी मुकाबले कांटे की टक्कर के रहे और विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी सराहनीय रही। स्कूल की प्रधानाचार्य रीटा देवी ने सभी कोच सहबान की भी सराहना की और सभी छात्र छात्राओं के अनुशासन में रहने पर खुशी प्रकट की प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, स्कूल प्रबंधन और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें