RCFC बचाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल 14वें दिन में, 7 सितंबर की जन आक्रोश महारैली की तैयारी तेज

 RCFC बचाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल 14वें दिन में, 7 सितंबर की जन आक्रोश महारैली की तैयारी तेज



अजय सूर्या जोगिंदर नगर मंडी। जोगिंदर नगर स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा एवं अनुसंधान केंद्र (RCFC) को सोलन स्थानांतरित करने की अधिसूचना के विरोध में RCFC बचाओ संघर्ष समिति की क्रमिक भूख हड़ताल बुधवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गई। बुधवार को ढेलू पंचायत के प्रधान हरनाम सिंह के नेतृत्व में सेवानिवृत्त लेक्चरर जीवन राम पालिया, शंभू राम पालिया और सरवण कुमार ने भूख हड़ताल का मोर्चा संभाला।

इस दौरान रोटेरियन अजय ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज, कैप्टन चंद्र सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि 7 सितंबर को प्रस्तावित जन आक्रोश महारैली में हजारों लोग शामिल होकर RCFC को जोगिंदर नगर में ही बचाने के लिए अपनी एकजुटता प्रदर्शित करेंगे।

रोटेरियन अजय ठाकुर ने कहा कि आंदोलन को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद जनता की एकता कायम है और आंदोलन अनुशासित तरीके से आगे बढ़ रहा है। कैप्टन चंद्र सिंह राणा ने पूर्व सैनिकों व सैनिक परिवारों से महारैली में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।

ढेलू पंचायत प्रधान हरनाम सिंह ने पंचायत से सैकड़ों लोगों के महारैली में शामिल होने की बात कही। वहीं महिलाओं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का ऐलान किया। संघर्ष समिति अध्यक्ष गुरुशरण परमार ने स्पष्ट किया कि RCFC की बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी