उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कोलका क्षेत्र में किया विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर जानी शैक्षणिक प्रगति, शिक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कोलका क्षेत्र में किया विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण 


विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर जानी शैक्षणिक प्रगति, शिक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश



उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने आज राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुंदला तथा राजकीय केंद्रीय एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलका का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उपायुक्त ने विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा उनकी रुचियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं समय के सदुपयोग के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास भी आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों की अभ्यास पुस्तिकाओं एवं कक्षा कार्य की जांच कर शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से अभ्यास करवाने के साथ-साथ कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने विद्यालयों में स्वच्छता, अनुशासन तथा सुरक्षित एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया।
उपायुक्त ने इस दौरान अभिभावकों के साथ भी संवाद किया तथा विद्यार्थियों की शिक्षा एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए उनके सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में नियमित रुचि लेने तथा विद्यालय के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी मैहला बशीर खान, ओएसडी उमाकांत सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य व मुख्य अध्यापक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है