संदेश

‌‌‌ देश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेला कमेटी पंतेहड ने दशहरे के उपलक्ष्य में आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

चित्र
मेला कमेटी पंतेहड ने दशहरे के उपलक्ष्य में आयोजित किया भव्य कार्यक्रम हिमाचल मीडिया। पालमपुर (पंतेहड)। अमित शर्मा। मेला कमेटी पंतेहड द्वारा दशहरे के उपलक्ष्य पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष मनजीत पठानिया की अध्यक्षता में किया गया।  कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सर्व समाज बंधु युवा कल्याण मंच के अध्यक्ष पं. संजीव शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर झांकियों का भी आयोजन किया गया।  मुख्यातिथि ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध पदाधिकारियों को पटका देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात कमेटी द्वारा आयोजित लॉटरी के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।  इस आयोजन में रणवीर पटियाल, जितेंद्र भूरिया, सुरेन्द्र राणावत, मिंटू पठानिया, रंजन कटोच, मदन लाल, समस्त कमेटी की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और समस्त गांववासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

उच्चतम न्यायालय ने सेब के पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक, शिमला में 29 जुलाई को बड़ा प्रदर्शन

चित्र
उच्चतम न्यायालय ने सेब के पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक, शिमला में 29 जुलाई को बड़ा प्रदर्शन शिमला(गायत्री गर्ग):- शिमला शहर के पूर्व उपमहापौर द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय ने 2 जुलाई 2025 को उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए सेब के पेड़ों की कटाई के आदेश पर रोक लगा दी है। इस अहम केस की पैरवी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्रन द्वारा की गई। इस निर्णय से हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों व किसानों को बड़ी राहत मिली है, जो लगातार सेब बागानों पर अतिक्रमण और बेदखली की कार्यवाहियों को लेकर चिंता में थे। इस मुद्दे को लेकर हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संगठन ने ऐलान किया है कि वे 29 जुलाई को सचिवालय शिमला में एक बड़ा प्रदर्शन करेंगे। उनकी मांग है कि सरकार बेदखली, घरों पर तालाबंदी और मकानों को तोड़ने की कार्यवाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए। ✍ प्रमुख बिंदु: 2 जुलाई के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक याचिका पूर्व उपमहापौर ने दाखिल की थी वकील सुभाष चंद्रन की सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी किसान संगठनों का 29 जुलाई को सचिवालय पर प्रदर्शन का ऐलान ...

सावन के तीसरे सोमवार पर साईं गार्डन नाग मंदिर में खीर प्रसाद भंडारा आयोजित

सावन के तीसरे सोमवार पर साईं गार्डन नाग मंदिर में खीर प्रसाद भंडारा आयोजित पालमपुर (ब्यूरो):- पालमपुर के समीपवर्ती गांव साईं गार्डन स्थित नाग मंदिर में सावन मास के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए खीर प्रसाद का भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ और उनके प्रिय नाग देवता को खीर प्रसाद अर्पित कर की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान से समस्त क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस पुण्य कार्य में नाग मंदिर कमेटी के सक्रिय सदस्य नरेंद्र ठाकुर, डॉक्टर राजेश महाजन, सुभाष कपूर, रघु परमार, बबीत ठाकुर, कर्ण भाटिया, इंद्रपाल, संतोष ठाकुर, सन्नी कपूर सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। भंडारे के आयोजन में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। समिति की ओर से सभी का आभार प्रकट किया गया।

माँ चिन्तपूर्णी देवी मंदिर के विकास कार्यों के लिए 56.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की

चित्र
माँ चिन्तपूर्णी देवी मंदिर के विकास कार्यों के लिए 56.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की धर्मशाला(ब्यूरो):- पर्यटन ढांचे को मजबूती देने के लिए हिमाचल को मिला केंद्र का बड़ा तोहफा केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के पर्यटन ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए वर्ष 2024-25 के दौरान बड़ी घोषणाएं की हैं। संसद में काँगड़ा लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज को जानकारी देते हुए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत माँ चिन्तपूर्णी देवी मंदिर के विकास के लिए ₹56.26 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। 🎯 इसके साथ ही, पर्यटन मंत्रालय द्वारा लाहौल-स्पीति जिला के उपमंडल काज़ा में पर्यटन ढांचे के विकास हेतु ₹24.82 करोड़, और किन्नौर के रकछम-छितकुल क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को उन्नत करने के लिए ₹4.96 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। 📜 शेखावत ने यह भी बताया कि हिमाचल में पर्यटन विकास के लिए पूर्व में, वर्ष 2016-17 के दौरान स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत कियारीघाट, शिमला, हाटकोटी, मनाली, काँगड़ा, धर्मशाला, बीड़, पालमपुर और चम्बा जैसे हिमालयन सर्किट क्षेत्रों के लिए ₹...

संसद में हिमाचल: सिराज में बाढ़ से बहा पुल, पीएमजीएसवाई-III के तहत ₹23.64 करोड़ मंजूर

चित्र
संसद में हिमाचल: सिराज में बाढ़ से बहा पुल, पीएमजीएसवाई-III के तहत ₹23.64 करोड़ मंजूर धर्मशाला(ब्यूरो):-   संसद के चालू सत्र में हिमाचल प्रदेश को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा सामने आई है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी के एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-3 के अंतर्गत सिराज खंड में हाल ही की भारी बाढ़ से बह चुके पुल के पुनर्निर्माण हेतु ₹23.64 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। 🔹 हिमाचल को मिली बड़ी सौगात श्री पासवान ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि पीएमजीएसवाई-III के तहत हिमाचल प्रदेश में 3,123.117 किलोमीटर लंबी 299 सड़क योजनाएं तथा 43 पुलों के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से अब तक 1,023.734 किलोमीटर लंबी सड़कें और एक पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 🔹 रख-रखाव की जिम्मेदारी राज्य सरकार की उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों और पुलों के रख-रखाव की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। पुल निर्माण की स्वीकृत...

स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी द्वारा मंडी के आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री का द्वितीय चरण प्रेषित

चित्र
स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी द्वारा मंडी के आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री का द्वितीय चरण प्रेषित ब्यूरो:- स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट, चिंतपूर्णी द्वारा मंडी ज़िले में हाल ही की आपदा से प्रभावित बच्चों और परिवारों के लिए राहत सामग्री का दूसरा चरण भेजा गया। इस चरण में 145 बच्चों के लिए 1500 नोटबुक्स, पेन, पेंसिलें तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इसके अतिरिक्त, ज़रूरतमंद परिवारों को राशन, आवश्यक वस्तुएं एवं अन्य राहत सामग्री भी प्रदान की गई। इस सेवा कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष गौरव कुमार, उपाध्यक्ष एवं सचिव अभिनव शर्मा, तथा विशाल, जतिन, केशव सहित ट्रस्ट के अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा: “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो।” "हमारा उद्देश्य केवल सामग्री पहुँचाना नहीं, बल्कि टूटे हुए दिलों में आशा का संचार करना है। जब एक बच्चा नई कॉपी पर पहला अक्षर लिखता है, तब हमें महसूस होता है कि हम सही दिशा में हैं। हम यह सेवा कार्य स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरित होकर कर रहे हैं, ...

शिवसेना (UBT) ने मनाया उद्धव ठाकरे जी का 66वां जन्मदिवस, सिविल अस्पताल पठानकोट में बांटे फल और दूध

चित्र
शिवसेना (UBT) ने मनाया उद्धव ठाकरे जी का 66वां जन्मदिवस, सिविल अस्पताल पठानकोट में बांटे फल और दूध  पठानकोट(नरेन्द्र निंदी):-  शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सुप्रीमो श्री उद्धव ठाकरे जी का 66वां जन्मदिवस आज पार्टी के प्रदेश प्रमुख श्री योगराज शर्मा जी की अध्यक्षता में बड़ी ही श्रद्धा और सामाजिक समर्पण भावना के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर पंजाब प्रमुख योगराज शर्मा की अगुवाई में शिवसैनिकों ने सिविल अस्पताल, पठानकोट में मरीजों को फल, दूध और ब्रेड वितरित किए। इस सेवा कार्य के ज़रिए पार्टी ने अपने मूल सिद्धांत "80% समाज सेवा, 20% राजनीति" को सच्चे अर्थों में साकार किया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे: पंजाब महासचिव   रुतेश सभरवाल पंजाब सचिव   हरविंदर बैंस उप प्रमुख  अश्विनी सभरवाल और अनिल तारा सचिव   गौरव मेहरा पठानकोट प्रभारी   यशवंत कटोच भवानी सेना जिला प्रमुख रेखा रानी  समाजसेविका अनु सलारिया वरिष्ठ नेता  रघुवीर सीनियर शिवसैनिक योगराज बिट्टा घरोटा ब्लॉक प्रमुख   साईं दास ...

माँ ने बेटे की शराब की लत से तंग आकर की आत्महत्या, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

चित्र
माँ ने बेटे की शराब की लत से तंग आकर की आत्महत्या, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार पठानकोट (नरेन्द्र निंदी):- पंजाब में नशे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला पठानकोट से सामने आया है, जहाँ एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे की शराब की लत से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है। पुलिस ने आज इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मृतका का बेटा किसी हार्ड ड्रग्स या नशीली दवाओं का आदी नहीं था, लेकिन उसे शराब पीने की बुरी लत थी। शराब के नशे में वह अक्सर अपने परिवार, विशेष रूप से माँ से झगड़ा करता था। घरेलू कलह और मानसिक तनाव के चलते माँ ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया। पुलिस का बयान पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज ठाकुर ने बताया कि, "आरोपी युवक शराब का सेवन करता था, लेकिन किसी मेडिकल या रासायनिक नशे का सेवन नहीं करता था। घर में अक्सर झगड़े की स्थिति बनी रहती थी, जिससे माँ मानसिक रूप से परेशान थीं।" सामाजिक सवाल खड़ा यह मामला पंजाब में फैलते नशे के दायरे और सरकारी नीति पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। जब ...

अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने हेतु पंजाब पुलिस व आईटीवीपी का रावी नदी किनारे सर्च ऑपरेशन

चित्र
अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने हेतु पंजाब पुलिस व आईटीवीपी का रावी नदी किनारे सर्च ऑपरेशन पठानकोट/सुजानपुर (नरेन्द्र निंदी):- श्री अमरनाथ जी की पावन यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा पठानकोट ज़िले के रावी नदी से सटे गांवों — कमुयाल, सिद्दोडी, हरूर, राजपुरा और माधोपुर — में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व डीएसपी धार कलां सरदार लखविंदर सिंह ने किया। उनके साथ डीएसपी सुखवीर सिंह, आईटीबीपी डीएसपी बिक्रम सिंह, एसएचओ धार कलां सब-इंस्पेक्टर सर्वजीत सिंह, अतिरिक्त एसएचओ शाहपुर कंडी सब-इंस्पेक्टर भूमिका ठाकुर, आईटीबीपी और पंजाब पुलिस के लगभग 60 से अधिक अधिकारी व जवान शामिल रहे। डीएसपी लखविंदर सिंह ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के मद्देनज़र सुरक्षा के लिहाज़ से रावी किनारे के इलाकों में लगातार गश्त और तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा, "हमारा मकसद है कि कोई भी संदिग्ध या असामाजिक तत्व इन संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवेश न कर सके।" इस दौरान पुलिस दल ने गुज्जर समुदाय के डेरों में जाकर सघन त...

जिला पुलिस लाहौल-स्पीति ने कराया नशा विरोधी वॉलीबॉल टूर्नामेंट, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

चित्र
जिला पुलिस लाहौल-स्पीति ने कराया नशा विरोधी वॉलीबॉल टूर्नामेंट, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश केलांग(ब्यूरो):- नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से, जिला पुलिस लाहौल-स्पीति द्वारा आज एक दिवसीय एंटी ड्रग अवेयरनेस वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। आयोजन ने युवाओं में उत्साह भर दिया और जिले में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बीच जिला पुलिस 'A' टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) केलांग ‘B’ टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का उद्घाटन वन मंडल अधिकारी अनीकेत वानवे ने किया। उन्होंने कहा: “युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर खेलों और रचनात्मक कार्यों की ओर लाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।” समापन समारोह में एसी टू डीसी कल्याणी गुप्ता (HAS) मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और युवाओं ...

कांता बीएड कॉलेज के चेयरमैन व समाजसेवी कुलतार सिंह गोल्डी का निधन, भतीजे ने काशी में दी मुखाग्नि

चित्र
कांता बीएड कॉलेज के चेयरमैन व समाजसेवी कुलतार सिंह गोल्डी का निधन, भतीजे ने काशी में दी मुखाग्नि ज्वाली (दीपक शर्मा):-  कांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन चलवाड़ा के चेयरमैन एवं प्रसिद्ध समाजसेवी कुलतार सिंह गोल्डी का शुक्रवार सुबह हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे जवाली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है। कुलतार सिंह गोल्डी की अंतिम इच्छा के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार देर शाम बनारस स्थित काशी ले जाया गया। वहां उनके भतीजे सचिन ठाकुर ने पूरे विधि-विधान के साथ उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में उनके सैकड़ों समर्थकों, शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और नम आंखों से विदाई दी। उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शन और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से लेकर आम नागरिकों तक सभी ने उनकी सरलता, सेवाभाव और विनम्र स्वभाव की सराहना की। कुलतार सिंह गोल्डी  न केवल एक सफल शैक्षणिक संस्था प्रमुख थे, बल्कि एक संवेदनशील और सक्रिय समाजसेवी भी थे...

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना धर्म परिवर्तन के विपरीत धर्म में शादी अवैध, आर्य समाज मंदिरों की जांच के आदेश

चित्र
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना धर्म परिवर्तन के विपरीत धर्म में शादी अवैध, आर्य समाज मंदिरों की जांच के आदेश ब्यूरो:-  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि विपरीत धर्म के युवक-युवती की शादी अगर धर्म परिवर्तन या विशेष विवाह अधिनियम (Special Marriage Act) के तहत नहीं हुई है, तो वह कानूनन वैध नहीं मानी जाएगी। कोर्ट ने इस तरह की शादियों को कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन बताते हुए आर्य समाज संस्थाओं द्वारा कराई जा रही फर्जी शादियों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, गृह सचिव को जांच का आदेश कोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आर्य समाज सोसायटियां नाबालिग जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र जारी कर रही हैं, जो न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह कानूनों का सीधा उल्लंघन है। कोर्ट ने प्रदेश के गृह सचिव को निर्देश दिया है कि वे ऐसी संस्थाओं की सघन जांच कराकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। मामला: महाराजगंज में युवक पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप यह आदेश उस याचिका पर आया जिसमें महाराजगंज निवासी सोनू उर्फ सहनूर के खिलाफ दर्ज अपहरण, दुष्कर्म और...

मित्रों की कंपनी को आगामी कैबिनेट में विशेष लाभ देने की फिराक में सरकार: सुधीर शर्मा

चित्र
मित्रों की कंपनी को आगामी कैबिनेट में विशेष लाभ देने की फिराक में सरकार: सुधीर शर्मा ब्यूरो:- पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक सुधीर शर्मा ने शिमला रोपवे प्रॉजेक्ट में होने वाली निविदा प्रक्रिया को सवालों के घेरे में लाकर रख दिया है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश सरकार एक विशेष कंपनी विश्व समुद्रा को आगामी कैबिनेट में फ़ायदा पहुँचाने की फ़िराक़ में हैं। सुधीर शर्मा ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए कहा की न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) द्वारा वित्तपोषित शिमला रोपवे परियोजना,हिमाचल प्रदेश के शिमला में 13.79 किलोमीटर लंबे रोपवे के निर्माण के लिए ₹1,734 करोड़ की एक पहल है। शहर में यातायात की भीड़भाड़ को कम करने के उद्देश्य से इस परियोजना को एनडीबी से अग्रिम निविदाओं के लिए मंजूरी मिल गई है,जिसमें हिमाचल प्रदेश सरकार की 20% इक्विटी और एनडीबी शेष 80% प्रदान करेगा। रोपवे के दो चरणों में पूरा होने की उम्मीद है और इसमें 13 स्टेशन होंगे जिनकी क्षमता प्रति घंटे 6,000 लोगों को ले जाने की होगी। न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) अधिकांश धनराशि (80%) प्रदान कर रहा है, जिस...

बनाल में हरिद्वार से पैदल आए जम्मू के कांबड़ियों का भव्य स्वागत, जूस पिलाकर किया रवाना

चित्र
बनाल में हरिद्वार से पैदल आए जम्मू के कांबड़ियों का भव्य स्वागत, जूस पिलाकर किया रवाना फतेहपुर (बलजीत ठाकुर):-  जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर स्थित बस ठहराव   बनाल   में रविवार सुबह करीब   साढ़े सात बजे   जम्मू से आए कांबड़ियों का   स्थानीय शिव भक्तों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत   किया गया। हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर पैदल यात्रा पर निकले इन युवाओं को   जूस पिलाकर   सम्मानपूर्वक आगे के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार,  जम्मू निवासी रजत और लबली सुंदरम  नामक युवा कांबड़ी हरिद्वार से कांवर लेकर  चंबा जिले के भरमौर स्थित प्राचीन चौरासी मंदिर  के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। उनकी इस श्रद्धा यात्रा का  क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत  किया जा रहा है। शनिवार रात्रि को यह कांबड़ी दल  ठाकरां फतेहपुर स्थित श्री नृसिंह मंदिर  में विश्राम के लिए रुका था। रविवार सुबह  स्थानीय शिव भक्तों के नेतृत्व में  कांबड़ी दल को अगली मंज़िल के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर कांबड़ी युवाओं ने  स्थानीय युवाओं को धर्म...

केलांग में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, भूतपूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

चित्र
केलांग में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, भूतपूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित  ब्यूरो:-  लाहौल स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा  कारगिल विजय दिवस  को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिले से संबंधित भूतपूर्व सैनिकों को आमंत्रित कर गरिमामय कार्यक्रम में  सम्मानित  किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता  रवि ठाकुर  द्वारा  रास बिहारी बोस  की प्रतिमा पर  खतग  पहनाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। उन्होंने कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों के  बलिदान को नमन  करते हुए कहा कि, “देश की सीमाएं हमारे सैनिकों की वजह से आज सुरक्षित हैं और लाहौल-स्पीति के सैकड़ों नौजवान भी इस पवित्र सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।” रवि ठाकुर ने विशेष रूप से  स्वांगला समुदाय  के युवाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि अब उन्हें  लद्दाख स्काउट्स  में सेवा देने का अवसर मिल रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए  ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: