कांगड़ा जिलाधीश के औचक निरीक्षण से बाल देखरेख संस्थान में मंचा हड़कंप, व्यवस्थाओं को सुधारने के सख्त निर्देश

कांगड़ा जिलाधीश के औचक निरीक्षण से बाल देखरेख संस्थान में मंचा हड़कंप, व्यवस्थाओं को सुधारने के सख्त निर्देश



हिमाचल मीडिया। पंचरुखी। केवल कृष्ण। जिलाधीश कांगड़ा हेमराज वैरवा ने पालमपुर उपमंडल के अंतर्गत रामानन्द गोपाल रोटरी बाल देखरेख संस्थान, सलियाना का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। इस औचक दौरे का मुख्य उद्देश्य संस्थान में आश्रित बच्चों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और समग्र परिसर की वास्तविक स्थिति को धरातल पर जांचना था। निरीक्षण के दौरान जिलाधीश ने बच्चों के रहने के कमरों, स्वच्छता के स्तर, शिक्षा की गुणवत्ता और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को स्वयं परखा और परिसर में साफ-सफाई के कड़े मानक बनाए रखने के निर्देश जारी किए। इसके अतिरिक्त, संस्थान से जुड़े आधिकारिक रिकॉर्ड और आवश्यक दस्तावेज़ों की भी विस्तृत जांच की गई। इस प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान उपमण्डलीय दंडाधिकारी पालमपुर, तहसीलदार पंचरुखी और बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला विशेष रूप से उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय संस्था के चेयरमैन डॉ. अश्विनी शर्मा और सेक्रेटरी भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने जिलाधीश को संस्थान की विभिन्न गतिविधियों तथा बच्चों के कल्याणार्थ चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधीश ने संस्थान प्रबंधन, चेयरमैन और उपस्थित अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि बच्चों की देखभाल, सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन इन बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार