प्रदेश में आज 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गईं

 प्रदेश में आज 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गईं 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर देश भर पल्स पोलियो अभियान आज काफ़ी सफल रहाl प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सखू के निर्देश पर आज पल्स पोलियो अभियान मे कॉफी जागरूकता अवश्य दिखाई दी लेकिन आशा वर्कर और अन्य स्टाफ द्वार ड्यूटी देने वाले कुछ कर्मचारियों को गर्मी के प्रकोप में काफी स्थितियों का सामना करना पड़ाl पंचायतों में कार्यक्रम में काफी जागरुकता दिखाई दी और नूरपुर नगर परिषद मे पांच बूथ बनाए गए थे जिनमे वार्ड 8 के नगर पार्षद भाजपा समर्थित डॉक्टर चिराग गुप्ता ने भी इस अभियान मे भाग लिया l इस अवसर पर मौजूद नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन व उपाध्यक्ष सोनिया सोगा भी भाजपा समर्थित नगर पार्षद डॉक्टर चिराग गुप्ता के साथ मौजूद रही l देश मे इस कार्यक्रम का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर भारत को पूरी तरह पोलियो मुक्त बनाए रखना रहा l बूथ 50 मे मौजूद स्टाफ ने इस अभियान में जीरो से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाई ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक टीके से वंचित न रहे। भारत सरकार और प्रदेश सरकार के इस कार्यक्रम केअभियान के तहत नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में बच्चों को काफ़ी संख्या तक पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गईं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश आज पोलियो की खुराक नहीं ले पाए हैं, उन्हें 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगी।इस अवसर पर नगर पार्षद सीमा कांग्रेस समर्थित पार्षद अनामिका कांग्रेस समर्थित पार्षद चिराग गुप्ता भाजपा समर्थित व पूर्व पार्षद गौरभ महाजन, डॉ. मौलश्री, सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नूरपुर मे ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डा दिलबर से इस विषय में मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बिजी आ रहा था l कुछ समाज सेवी संस्थाओं का यह कहना है कि व्यवस्था परिवर्तन सरकार मेंऐसे जिम्मेदार अधिकारियों का क्या कहना जो सरकार के जागरूकता पर जागरूक नहींl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी