नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस को घेरा, कहा, अपने फायदे के लिए कई बार की लोकतंत्र की हत्या

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस को घेरा, कहा, अपने फायदे के लिए कई बार की लोकतंत्र की हत्या


मंडी : अजय सूर्या /

वर्ष 1975 में देश में लगाए गए क्रूर आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर इतिहास के पन्नों को पलटते हुए जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के दोहरे चरित्र पर हमला बोला और कहा कि जो कांग्रेस आज देश में लोकतंत्र बचाने की बड़ी-बड़ी दुहाई देती है,उसकी असलियत यह है कि उसने समय-समय पर लोकतंत्र की निर्मम हत्या की है और यह काला इतिहास किसी से छिपा नहीं है।उन्होंने याद दिलाया कि 25 जून 1975 की मध्यरात्रि को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सलाह पर देश पर थोपा गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था, जो लगभग 21 महीनों तक चला और जिसने नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, व्यक्तिगत आजादी और न्यायालय जाने के मौलिक अधिकारों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाकर संपूर्ण देश को एक खुली जेल में बदल दिया था। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उस कठिन दौर में स्वयं देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुजरात में एक युवा प्रचारक के रूप में भूमिगत रहकर साहित्य वितरण और संदेश पहुंचाने की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक परंपराओं और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ