बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं का एक्सपोजर विजिट आयोजित

 बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं का एक्सपोजर विजिट आयोजित


रिवालसर : अजय सूर्या /

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर की छात्राओं के लिए एक शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका सुमित्रा ठाकुर के नेतृत्व में किया गया।

एक्सपोजर विजिट के दौरान छात्राओं ने पुलिस चौकी रिवालसर, सिविल अस्पताल रिवालसर, डाकघर रिवालसर तथा पंजाब नेशनल बैंक रिवालसर का भ्रमण किया। विभिन्न संस्थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं को अपने-अपने विभाग की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सेवाओं तथा नागरिकों के लिए उनकी उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी।

इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न सरकारी संस्थानों की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, उनमें जागरूकता बढ़ाना तथा आत्मविश्वास का विकास करना था।

इस अवसर पर विद्यालय की 43 छात्राओं ने भाग लिया। उनके साथ अध्यापिका निशा शर्मा, शशि निहाल तथा ललित कुमार भी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने इस शैक्षणिक भ्रमण को छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए बाल विकास परियोजना का आभार व्यक्त किया ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये