निर्जला एकादशी पर भारत विकास परिषद सुंदरनगर शाखा ने लगाया छबील सेवा शिविर

 निर्जला एकादशी पर भारत विकास परिषद सुंदरनगर शाखा ने लगाया छबील सेवा शिविर


सुंदरनगर : अजय सूर्या /

भारत विकास परिषद, सुंदरनगर शाखा द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप चौक, सुंदरनगर में शीतल छबील सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों को शीतल पेय वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया गया।


शाखा के अध्यक्ष  शिवांश सोनी ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना को सुदृढ़ करना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज को जोड़ने और मानवता की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं तथा भविष्य में भी शाखा द्वारा इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


कार्यक्रम के सफल संचालन में महासचिव  संजय शर्मा एवं कोषाध्यक्ष  करण अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शाखा के सभी सदस्यों ने सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।


इस अवसर पर भारत विकास परिषद, सुंदरनगर शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा सभी ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ