नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ ,

नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ ,

सुमन ठाकुर महापौर एवं जितेंद्र शर्मा उप महापौर निर्वाचित


मंडी : अजय सूर्या /

नगर निगम मंडी के महापौर एवं उप महापौर पदों के लिए सोमवार को नगर निगम कार्यालय, मंडी के सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। दोनों पदों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण सुमन ठाकुर को महापौर तथा जितेंद्र शर्मा को उप महापौर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया की अध्यक्षता उपायुक्त एवं प्राधिकृत अधिकारी अपूर्व देवगन ने की। इस अवसर पर नगर निगम मंडी के सभी 14 नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित रहे।

निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार महापौर पद के लिए वार्ड नम्बर नौ पैलेस दो से सुमन ठाकुर तथा उप महापौर पद के लिए वार्ड नम्बर ग्यारह समखेतर से जितेंद्र शर्मा ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोनों पदों के लिए अन्य कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ, जिसके चलते प्राधिकृत अधिकारी ने दोनों को क्रमशः महापौर एवं उप महापौर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।इससे पहले उपायुक्त एवं प्राधिकृत अधिकारी अपूर्व देवगन ने नगर निगम के सभी 14 नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। महापौर सुमन ठाकुर इससे पहले भी नगर परिषद मंडी का प्रतिनिधित्व किया है । सुमन ठाकुर ने कहा कि लोगो के कामो को पूरा करने की मेरी प्राथमिकता रहेगी ।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये