लोअर रिवालसर पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

लोअर रिवालसर पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ


अजय सूर्या रिवालसर, 27 जून। बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर में शनिवार को नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का पद एवं गोपनीयता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान पदम सिंह भाटिया ने सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के साथ ही सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधि औपचारिक रूप से ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य घोषित हो गए। समारोह के दौरान सभी सदस्यों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण के उपरांत वार्ड सदस्यों ने ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नव-निर्वाचित सदस्य जनहित को प्राथमिकता देते हुए पंचायत के विकास और सामाजिक सरोकारों को मजबूती प्रदान करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस