देश के वीर सपूत: ज्वाली के बीएसएफ जवान जनक राज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

 देश के वीर सपूत: ज्वाली के बीएसएफ जवान जनक राज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार


ज्वाली : दीपक शर्मा /

ज्वाली क्षेत्र के नाणा गांव के निवासी बीएसएफ के सहायक उप-निरीक्षक जनक राज (55) का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। वे श्रीनगर-बारामूला में 185 बटालियन में तैनात थे, जहां हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से उनका देहांत हो गया। उनकी शहादत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद जनक राज का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक गांव नाणा पहुँचा, हर आँख नम हो गई। प्रशासन और सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 24वीं बटालियन के समादेष्टा राजेश कुमार यादव, 185 बटालियन के सहायक समादेष्टा रणवीर सिंह, सब-इंस्पेक्टर हरदीप कटोच और हैड कांस्टेबल कुलदीप सिंह पठानिया सहित जवानों की टुकड़ी ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर अंतिम सलामी दी।

इस दुखद अवसर पर पूर्व बिधायक अर्जुन ठाकुर ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा की बे इस देश के सपूत को उनकी शहादत पर सलूट करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी वही इस मौके पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार ज्वाली विनोद कुमार, पूर्व इंस्पेक्टर बलबीर गुलेरिया, एएसआई दिनेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय जन प्रतिनिधियों में जिला परिषद सदस्य जोगिंदर पाल उर्फ़ शिम्पू जरियाल और पंचायत प्रधान रशपाल सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे। अंतिम संस्कार में लगभग 400 स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया और नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी।

स्वर्गीय जनक राज अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार पूरी तरह टूट चुका है और पूरे जवाली क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जनक राज एक मिलनसार व्यक्तित्व थे, जिनकी कमी हमेशा खलेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ