हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

 हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

चंबा से जितेन्द्र खन्ना 

​नई दिल्ली/शिमला:


राज्यसभा सांसद और हिमाचल प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष महाजन की लगातार पहल और पैरवी के परिणामस्वरूप चंबा जिले के दूरदराज और दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। रक्षा मंत्रालय द्वारा चंबा से चुराह-किलाड़ (पांगी) जाने वाले अति महत्वपूर्ण मार्ग को ‘स्ट्रेटजिक रोड’ (सामरिक मार्ग) के रूप में शामिल कर लिया गया है।

​अब इस मार्ग के निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) को सौंप दी गई है, जो बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) की देखरेख में कार्य संपादित करेगी।

​चुराह, पांगी और किलाड़ के लोगों के लिए वरदान

​सांसद हर्ष महाजन ने इसे आकांक्षी जिला चंबा के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक तोहफा बताया है। उन्होंने कहा कि चंबा-किलाड़ मार्ग केवल एक सड़क नहीं, बल्कि चुराह, पांगी-किलाड़ जैसे अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने वाली जीवनरेखा है, जिसमें चैनी पास जैसे महत्वपूर्ण पास और ब्रिज भी शामिल हैं।

​इस मार्ग के सामरिक मार्ग के रूप में विकसित होने से क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी, आवागमन, आर्थिक गतिविधियों, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी। लंबे समय से भौगोलिक कठिनाइयों और कठिन मौसम के कारण इन क्षेत्रों के लोगों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस महत्वपूर्ण मार्ग की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के स्तर पर आने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

​पठानकोट-चंबा-भरमौर मार्ग पर भी तेज हुआ कार्य

​सांसद महाजन ने बताया कि चंबा जिले की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में रहा है। इससे पहले उनकी ही पहल के परिणामस्वरुप पठानकोट-चंबा-भरमौर मार्ग को एनएचएआई (NHAI) के अधीन लाया गया था। इस मार्ग पर कई महत्वपूर्ण पास, टनल और ब्रिज शामिल हैं, जिसकी विस्तृत डीपीआर (DPR) बनाई जा रही है ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में कोई समस्या न हो।

​इन दोनों निर्णयों से आकांक्षी जिला चंबा की कनेक्टिविटी को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी और यह सामाजिक-विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसके अलावा, केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल प्रदेश को खाणामुंठी-लाम्खागा दर्रा-हरसिल सड़क और वांगतु-मुड़-अटारगु सड़क के निर्माण का तोहफा भी मिला है।

​प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों का जताया आभार

​श्री हर्ष महाजन ने इस महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आकांक्षी और दुर्गम क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ चंबा जैसे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले जिलों को मिल रहा है।

​सांसद महाजन ने अंत में यह विश्वास दिलाया कि चंबा के विकास और यहां के लोगों की प्राथमिकताओं को केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना और उनका समाधान सुनिश्चित करवाना उनकी निरंतर प्राथमिकता रहेगी।

तो वहीं पांगी के लोगों ने किया धन्यवाद

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ