हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

जिला कांगड़ा के विकास खंड नगरोटा सूरियां के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हरसर में इन दिनों लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए हरसर पंचायत प्र‌धान कांता देवी व उपप्रधान लवली, पनालथ पंचायत प्र‌धान संधला देवी व उपप्रधान सुनील, बीडीसी सदस्य नर्मदा देवी, हरसर व पनालथ पंचायत सदस्य, मातृ शक्ति और युवा शक्ति ने कृषि मंत्री चंद्र कुमार व एस डी एम ज्वाली को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई ।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि चोरी की इन वारदातों के कारण नागरिकों की संपत्ति और सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता उत्पन्न हो गई है। इसे रोकने के लिए पंचायत ने प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने व पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा संवेदनशील स्थानों व मुख्य मार्गों पर सुरक्षा कड़ी करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, पुलिस और ग्राम पंचायत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा स्थानीय लोगों को संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया गया है। पंचायत ने यह भी अनुरोध किया है कि विभिन्न स्थानों पर पहरा दे रहे स्थानीय लोगों को अज्ञात वाहनों और संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ करने की अनुमति दी जाए, ताकि जनहित में क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस पर कार्रवाई करते हुए कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने एस पी नूरपुर को फोन के माध्यम से इस मामले का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में