65 हजार रुपये में खरीदी भैंस रस्सा तोड़कर भागी, पांच दिन से तलाश जारी !
65 हजार रुपये में खरीदी भैंस रस्सा तोड़कर भागी, पांच दिन से तलाश जारी !
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के वार्ड नंबर-4 निवासी गुरविंदर कौर की 65 हजार रुपये की काले रंग की भैंस गुम हो गई है। पिछले पांच दिनों से परिवार भैंस की तलाश में आसपास के गांवों की खाक छान रहा है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
गुरविंदर कौर ने बताया कि उसने 10 सितंबर को भलाड़ निवासी भजन लाल से 65 हजार रुपये में काले रंग की भैंस खरीदी थी। भैंस को पिकअप ट्राले में घर लाकर गौशाला के प्रांगण में बांध दिया था। इसके बाद वह भैंस के लिए चारा लेने चली गई। जब वह चारा लेकर वापस लौटी तो भैंस खूंटे से रस्सा तोड़कर भाग चुकी थी।
उन्होंने बताया कि भैंस को लुधियाड़, झलूंह और आसपास के गांवों में काफी तलाश किया जा चुका है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। गुरविंदर कौर ने बताया कि वह अपने परिवार का पालन-पोषण दूध बेचकर करती है और भैंस खरीदने के लिए उसने कर्ज लिया था। ऐसे में भैंस के गुम होने से उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को काले रंग की यह भैंस कहीं दिखाई देती है तो तत्काल उन्हें सूचना दें। भैंस के गले में लाल रंग की मुरक डाली हुई है।
मोबाइल नंबर: 98168-73128
वहीं, पंचायत प्रधान निर्मल सिंह पठानिया ने बताया कि भैंस की मालकिन गरीब परिवार से संबंध रखती हैं औ र उनके परिवार का पालन-पोषण पशुधन से होने वाली आय पर निर्भर है। उन्होंने भी लोगों से अपील की कि यदि किसी को यह भैंस कहीं दिखाई दे तो परिवार को इसकी सूचना दें।
ज्वाली से राजेश कतनौरिया !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें