पुलिस जिला नूरपुर की नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई से आज 3.700 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित 01 आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

 पुलिस जिला नूरपुर की नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई से आज 3.700 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित 01 आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त


 नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सी.आई.ए नूरपुर की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित रंगे हाथ दबोचने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस नूरपुर के एडिशनल पुलिस अधीक्षक धर्मचंद वर्मा ने देते हुए मामले का विवरण इस प्रकार से स्पष्ट किया

कि आज सीआईए नूरपुर की टीम गश्त एवं नशा विरोधी चेकिंग के दौरान गनोह बाजार व राजा का तालाब क्षेत्र में मौजूद थी। गश्त के दौरान पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी मारुति कार में भारी मात्रा में चूरा पोस्त लेकर राजा का तालाब क्षेत्र में बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में मौजूद है।प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में संदिग्ध मारुति 800 कार HP54A0157 को रोककर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट से पारदर्शी पॉलीथीन बैगों में छिपाकर रखा गया कुल 3 किलो 700 ग्राम चूरा पोस्तबरामद हुआ।मोके पर गिरफ्तार आरोपी का नाम जरनैल सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी: गांव ज्योर तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) उम्र: 48 वर्षl पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ एवं अपराध में प्रयुक्त मारुति 800 कार को नियमानुसार जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संदर्भ में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना रैहन में मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 15 एवं 25 के तहत प्राथमिकी संख्या 87/2026 पंजीकृत की गई है। मामले में नशे के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेजेस की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर