संत निरंकारी भवन जवाली में महिला संत समागम आयोजित, 57 ब्रांचों की हजारों महिलाओं ने लिया भाग !

 संत निरंकारी भवन जवाली में महिला संत समागम आयोजित, 57 ब्रांचों की हजारों महिलाओं ने लिया भाग !


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

संत निरंकारी भवन ब्रांच जवाली में शनिवार को जिला कांगड़ा की 57 ब्रांचों की महिलाओं की ओर से महिला संत समागम का आयोजन किया गया। समागम में जिला भर से पहुंची हजारों महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान कुल्लू से पहुंचीं प्रचारक महात्मा बहन मंजुला जी ने अपने प्रवचनों के माध्यम से संगत को निहाल किया।

बहन मंजुला जी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति, पारिवारिक मूल्यों, आपसी प्रेम, भाईचारे और ब्रह्मज्ञान के आधार पर जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को परिवार और समाज की रीढ़ माना जाता है। महिलाएं अपने संस्कारों, सेवाभाव, सहनशीलता और प्रेम के माध्यम से परिवार को मजबूती प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि विनम्रता, दया, प्रेम और सहनशीलता को जीवन का आधार बनाकर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।

उन्होंने कहा कि निरंकार प्रभु से जुड़कर मन की संकीर्णता को दूर करना तथा प्रत्येक इंसान में एक ही परमात्मा के दर्शन करना ही मानव जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। निष्काम भाव से मानवता की सेवा करना और जीवन में संतोष बनाए रखना ही सच्चे सत्संग की पहचान है।

समागम के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने भजन, विचार एवं प्रवचनों के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश ग्रहण किया। कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन के अनेक सेवादारों ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला।

इस अवसर पर केसी धीमान, संयोजक प्रीतम सिंह, संचालक जीत सिंह, शिक्षक वेद कुमार, हरवंस लाल सहित अनेक सेवादार मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर