पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार
पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार
नूरपुर : विनय महाजन /
पंजाब सरकार की ओर से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर किए गए फैसले के बाद अब हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की निगाहें प्रदेश सरकार पर टिक गई हैं। कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि हिमाचल सरकार लंबित महंगाई भत्ते को लेकर कब कोई घोषणा करेगी।
हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते और उसके लंबित एरियर को लेकर सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से भी कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित DA तथा एरियर को लेकर वित्त विभाग के स्तर पर समीक्षा की बात सामने आई थी।
पंजाब में कर्मचारियों से जुड़े DA के मुद्दे को लेकर सरकार की ओर से हालिया कदम उठाए जाने के बाद हिमाचल के कर्मचारियों में भी उम्मीद जगी है। कर्मचारी वर्ग अब इंतजार कर रहा है कि हिमाचल सरकार भी उनके हित में जल्द कोई निर्णय लेकर लंबित महंगाई भत्ते को लेकर स्थिति स्पष्ट करे।
कर्मचारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के दौर में महंगाई भत्ता उनके वेतन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में सरकार की ओर से जल्द फैसला होने से उन्हें आर्थिक राहत मिल सकती है। प्रदेश में कर्मचारियों के बीच यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने वाली सरकार कर्मचारियों के इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर कब तक ठोस निर्णय लेती है।
अब देखना होगा कि हिमाचल सरकार कर्मचारियों की इस प्रतीक्षा को कब खत्म करती है और महंगाई भत्ते को लेकर क्या फैसला लेती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें