दो दिवसीय चंबा दौरे पर पहुंचे मंत्री जगत सिंह नेगी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

दो दिवसीय चंबा दौरे पर पहुंचे मंत्री जगत सिंह नेगी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

चंबा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी का सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान चंबा सदर विधायक नीरज नय्यर समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल और जिला पुलिस अधीक्षक ने भी मंत्री की अगवानी की।



चंबा पहुंचने के बाद मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रशासनिक अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मंत्री जिले में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे


पत्रकारों से बातचीत में जगत सिंह नेगी ने कहा कि समीक्षा बैठकों में पटवारी स्तर से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े मामलों और उनकी समस्याओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी हासिल करना है।


मंत्री ने अधिकारियों को विभागीय कार्यों में तेजी लाने और आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि लोगों को अपने काम करवाने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।


वहीं, चंबा जिले में सड़कों की स्थिति को लेकर भी मंत्री ने सुधार की बात कही। उन्होंने कहा कि सड़कें लोगों की आवाजाही और विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।



फिलहाल कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के दो दिवसीय चंबा दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी हैं। अब समीक्षा बैठकों के दौरान जिले के विकास कार्यों और लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर क्या दिशा-निर्देश सामने आते हैं, इस पर सभी की नजर रहेगी।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल