योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

 योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल फतेहपुर के छात्र का जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

 हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल फतेहपुर के होनहार छात्र त्रियंवक तिवारी ने जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

त्रियंवक तिवारी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब उनका चयन राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मंडी में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

त्रियंवक की इस उपलब्धि पर विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य कमलेश कुमारी और अन्य शिक्षकों ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

त्रियंवक की इस सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी योग और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन