अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रवासी मजदूर की मौत, फोरलेन पर दो घंटे चक्काजाम

 अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रवासी मजदूर की मौत, फोरलेन पर दो घंटे चक्काजाम



अजय सूर्या मंडी सुंदरनगर 3 अक्तूबर। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर जुकाहन के पास शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 36 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित प्रवासी मजदूरों ने फोरलेन पर करीब दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।


स्थानीय पंचायत प्रधान ललित कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने फोरलेन किनारे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित किया।


मृतक की पहचान श्रवण निवासी शाहजहांपुर, बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह क्षेत्र में प्रवासी मजदूर के तौर पर काम करता था।


हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने फोरलेन पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल करवाया।


तहसीलदार अंकित शर्मा ने बताया कि हल्का पटवारी के माध्यम से मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड