घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

दो आरोपियों को भेजा रिमांड पर, एक को मिला 14 दिन का न्यायिक रिमांड, दूसरे को 3 दिन का पुलिस रिमांड 

फोटो कैप्शन: पुलिस टीम व पकड़े हुए चोर

हिमाचल मीडिया ब्यूरो: पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत घाड़ हरसर क्षेत्र में 13 सितंबर को हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।"दो पायल के जोड़े और दो लाख बरामद हुए"।

एसपी नूरपुर के दिशा-निर्देशों तथा एसएचओ ज्वाली मनजीत मनकोटिया के नेतृत्व में गठित एसआईटी (SIT) ने दिन-रात एक करके इस ब्लाइंड चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने अपनी पुख्ता गुप्त सूचना और तकनीकी पहलुओं की मदद से आरोपियों तक पहुंच कर उन्हें धर दबोचा।


न्यायालय में पेशी और रिमांड:

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 28 सितंबर को दोबारा माननीय न्यायालय में पेश किया। अदालत में सुनवाई के बाद एक आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Remand) जबकि दूसरे आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

इस संबंध में एसपी नूरपुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी