मैदान नहीं फिर भी कमाल: शकोली स्कूल की छात्राओं ने जीते 3 ओवरऑल बेस्ट खिताब

 मैदान नहीं फिर भी कमाल: शकोली स्कूल की छात्राओं ने जीते 3 ओवरऑल बेस्ट खिताब


केलांग : रंजीत लाहौली /

लाहौल। कहते हैं कि अगर हौसला मजबूत हो तो मुश्किलें भी मंजिल का रास्ता आसान कर देती हैं। इस कहावत को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शकोली की होनहार छात्राओं ने सच कर दिखाया है। स्कूल में खेल का मैदान उपलब्ध न होने के बावजूद छात्राओं ने 54वीं जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ओवरऑल बेस्ट स्कूल के खिताब अपने नाम किए हैं।


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकनाथ में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शकोली स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सीमित संसाधनों और खेल मैदान की कमी के बावजूद छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।


प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक अनुराधा राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता एवं उपविजेता रहे खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और पदक देकर सम्मानित किया।


शकोली स्कूल की इस उपलब्धि से विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि स्कूल में खेल मैदान जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध न होने के बावजूद बच्चों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा को दर्शाता है।


विद्यालय की छात्राओं की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी प्रतिभा को रोक नहीं सकती, यदि मेहनत और हौसला मजबूत हो।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए