जगत जननी दुर्गा महामाई मंदिर में 26 सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा
जगत जननी दुर्गा महामाई मंदिर में 26 सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
विधानसभा क्षेत्र ज्वाली की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ स्थित जगत जननी दुर्गा महामाई मंदिर में 26 सितंबर से 2 अक्तूबर तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रवचन गौ गंगा प्रेमी पंडित मुकेश प्रसाद शास्त्री श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवाएंगे।
कथा के शुभारंभ अवसर पर 26 सितंबर को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कथा प्रवचन होंगे। वहीं, 27 सितंबर से 2 अक्तूबर तक प्रतिदिन देव पूजन, वेद पाठ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन के अंतिम दिन 2 अक्तूबर को हवन-पूजा, वेद पाठ एवं कथा प्रवचन के उपरांत यज्ञ प्रसाद तथा लंगर-भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें