चंबा। बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया समेत विभिन्न प्रकार के त्वचा संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है

 चंबा। बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया समेत विभिन्न प्रकार के त्वचा संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चंबा लोगों को लगातार सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने लोगों से बारिश के मौसम में विशेष एहतियात बरतने की अपील की है।


डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि बरसात के दौरान जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में घरों और आसपास पानी को जमा न होने दें तथा कूलर, टंकियों, गमलों और अन्य पानी के बर्तनों की नियमित रूप से सफाई करें। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और आवश्यकता के अनुसार मच्छररोधी उपायों का इस्तेमाल करें।

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान त्वचा संबंधी संक्रमण से बचने के लिए शरीर को साफ और सूखा रखना बेहद जरूरी है। गीले कपड़े अधिक देर तक न पहनें और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

सीएमओ ने लोगों से अपील की कि यदि तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी, त्वचा पर असामान्य चकत्ते या अन्य लक्षण दिखाई दें तो स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सकीय सलाह लें। उन्होंने कहा कि सावधानी और स्वच्छता ही बरसात के मौसम में इन बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।


बाइट डॉ जालम भारद्वाज मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार