रिवालसर में अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
रिवालसर में अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
चच्योट ने कबड्डी, चौंतड़ा ने खो-खो में मारी बाजी, दरंग सेकेंड रहा ऑल राउंड बेस्ट
नेरचौक : अजय सूर्या /
पीएम श्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ।
समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य पवन ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया
। स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह राठौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
प्रतियोगिता में कबड्डी में चच्योट विजेता तथा सदर उपविजेता रहा। वालीबाल में दरंग सेकेंड विजेता और बगस्याड़ उपविजेता रहा। खो-खो में चौंतड़ा विजेता तथा दरंग फर्स्ट उपविजेता रहा।
वहीं बैडमिंटन में दरंग फर्स्ट विजेता और दरंग सेकेंड उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में ऑल राउंड बेस्ट का खिताब दरंग सेकेंड के नाम रहा।
मुख्य अतिथि पवन ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों में जीत और हार दोनों महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने हारने वाली टीमों को निराश न होकर और अधिक मेहनत करने तथा अगली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पवन ठाकुर ने स्कूल के खेल मैदान के विकास के लिए एक लाख रुपये तथा स्पोर्ट्स किट और वर्दी के लिए 30-30 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना आवश्यक है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें