नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
जसूर : राकेश शर्मा /
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नूरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के दो युवकों को 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की है। यह कार्रवाई सीआईए नूरपुर की टीम ने गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के दौरान की।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को सीआईए नूरपुर की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब से दो युवक मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ लेकर क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं और इसे बिक्री के लिए इस्तेमाल किया जाना है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर बिना नंबर की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल को रोका और उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से कुल 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेने के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंशु (21) पुत्र रवि चौधरी और हिमांशु चौधरी (20) पुत्र तरसेम चौधरी, दोनों निवासी वार्ड नंबर 31, ऊंची पुली, ढांगू रोड, पठानकोट, पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों के स्थानीय संपर्कों तथा नशीले पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की भी जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, यह नूरपुर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया 100वां मामला है। पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के अवैध कारोबार
के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही है और युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रखने का दावा किया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें