कुम्मी में शाइन वेलनेस पॉइंट का शुभारंभ, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने दी शुभकामनाएं
कुम्मी में शाइन वेलनेस पॉइंट का शुभारंभ, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने दी शुभकामनाएं
अजय सूर्या नेरचौक : बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुम्मी में शाइन वेलनेस पॉइंट का शुभारंभ बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने नई स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़ी पहल का स्वागत करते हुए संचालक टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी सकारात्मक पहल लोगों के लिए निश्चित रूप से लाभदायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।
उन्होंने शाइन वेलनेस पॉइंट की पूरी टीम को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता है।
विधायक ने कहा कि “जनसेवा ही हमारा संकल्प और बल्ह का विकास हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि शाइन वेलनेस पॉइंट क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी साबित होगा और भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देगा।
फोटो कैप्शन : शाइन वेलनेस प्वाइंट का शुभारंभ करते बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें