एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
पं. अमरनाथ सनातन धर्म विद्यालय, बैजनाथ में अंतरविद्यालयी कविता वाचन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पं. अमरनाथ सनातन धर्म विद्यालय, बैजनाथ, पं. अमरनाथ सनातन धर्म विद्यालय, नगरी तथा एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कविता वाचन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला की रूपाली ने द्वितीय तथा सुनेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग में विद्यालय की छात्रा अर्शिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राएँ शाइना, मानवी तथा आरव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ रनिंग ट्रॉफी भी एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला ने अपने नाम की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल रंजीत सिंह, जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज राजपुर के डायरेक्टर-कम-प्रिंसिपल डॉ. विवेक शर्मा तथा समन्वयक श्रीमती संगीता शर्मा, ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मक प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें